For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित  केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दी गई मानद उपाधि

ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को दी गई मानद उपाधि

10:03 AM Jun 04, 2025 IST | editor1
Advertisement

देहरादून। मंगलवार को देहरादून स्थित ग्राफिक एरा डीम्ड यूनिवर्सिटी का 12वां दीक्षांत समारोह आयोजित हुआ। इस अवसर पर अनेक विद्यार्थियों को पीएचडी की उपाधियां और डिग्रियां प्रदान की गई। वहीं दीक्षांत समारोह में केंद्रीय सड़क एवं परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भी "डॉक्टरेट ऑफ साइंस" की मानद उपाधि से सम्मानित किया गया।

Advertisement

Advertisement

इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि देहरादून में जाम की समस्या के समाधान के लिए राज्य सरकार द्वारा भेजे गए प्रस्ताव पर सड़क परिवहन मंत्रालय द्वारा सकारात्मक कार्यवाही की जाएगी। नितिन गडकरी ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह दिन विद्यार्थियों के परिश्रम, समर्पण और संकल्प का प्रमाण है।

Advertisement

यह डिग्री शैक्षणिक उपाधि के साथ एक जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि हमारे देश के पास विश्व में सबसे ज्यादा युवा, प्रतिभावान और कौशल से परिपूर्ण मानव संसाधन है। विदेशों में हमारी युवा प्रतिभाओं का बोलबाला है। यह प्रतिभाशाली युवा हमारे देश के लिए वेल्थ क्रिएटर भी हैं, लिहाजा हमारी धारणा नौकरी मांगने के बजाय नौकरी देने वाली होनी चाहिए।

Advertisement

इस अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत, राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, विधायक मुन्ना सिंह चौहान, ग्राफिक एरा के अध्यक्ष प्रो. कमल घनसाला, कुलाधिपति एवं सदस्य नीति आयोग डॉ. वी. के. सारस्वत, कुलपति प्रो. नरपिंदर सिंह आदि लोग मौजूद रहे।

Advertisement