For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
breaking   ट्रेन की चपेट में आने से almora के दो युवकों की मौत

Breaking - ट्रेन की चपेट में आने से Almora के दो युवकों की मौत

11:31 AM Dec 04, 2021 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

रूद्रपुर। ऊधमसिंह नगर जिले के मुख्यालय रूद्रपुर से एक दुखद खबर आ रही हैं। देहरादून से काठगोदाम जा रही ट्रेन की चपेट में आने से Almora निवासी दो युवकों की मौत की सूचना आ रही हैं। यह घटना रूद्रपुर के शांति विहार के समीप हुई हैं।

Advertisement

Advertisement

हादसा देर रात हुआ। मृतकों में से एक 31वीं वाहिनी रूद्रपुर में तैनात महिला कांस्टेबल का भाई था जबकि दूसरा युवक का मित्र बताया जा रहा हैं।

Advertisement


रात जब दोनो युवक रूद्रपुर के शांति विहार के पास रेलवे ट्रेक से गुजर रहे थे तो वह काठगोदाम से देहरादून जा रही एक्सप्रेस की चपेट में आ गए और दोनो की मौत हो गयी।
स्थानीय लोगों ने इस घटना की सूचना पुलिस को दी। जिसके बाद सूचना पर पहुंची एक युवक की बहन कांस्टेबल लक्ष्मी ने दोनों की शिनाख्त की। उसने बताया कि मृतकों में एक उसका भाई हैं।

Advertisement

मृतको की पहचान नगर के एडम्स स्कूल अल्मोड़ा के पास रहने वाले 35 वर्षीय लोकेश लोहनी पुत्र दिनेश चंद्र लोहनी और सरकार की आली इलाके के जल निगम कालोनी निवासी 25 वर्षीय मनीष कुमार पुत्र कृपाल राम था के रूप में हुई हैं।
दोनों मृतकों के परिजन भी मौके पर पहुंच गये और पुलिस ने पंचनामा भरने की कार्रवाही करने के बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिये भिजवा दिया हैं।

Advertisement