mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
दिल्ली आने वाली दुरंतो  पूर्वा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट  यहां देखें पूरी लिस्ट

दिल्ली आने वाली दुरंतो- पूर्वा संपर्क क्रांति एक्सप्रेस समेत 18 ट्रेनें कई घंटे लेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

03:40 PM Dec 26, 2024 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

घने कोहरे के कारण 18 ट्रेन में लेट चल रही है। राष्ट्रीय राजधानी के कई इलाकों में धुंध और घना कोहरा छाया हुआ है। कुछ क्षेत्रों में सुबह के समय काफी घना कोहरा दिखाई देता है। इनमें से कई ट्रेन सुपरफास्ट और एक्सप्रेस भी शामिल है और कई लोकल ट्रेन भी लेट चल रही है।

Advertisement bjp-ad 25

कोहरे के कारण देरी से चल रही हैं ये ट्रेनें

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

बताया जा रहा है कि अवध आसाम एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 7:07 बजे चलती है वह 4 घंटे 48 मिनट लेट है। सुबह 4:00 बजे आने वाली ऊंचाहार एक्सप्रेस 3 घंटे 39 मिनट देरी से चल रही है। सुबह 7:20 पर आने वाली विक्रमशिला एक्सप्रेस 1 घंटे 65 मिनट देरी से चल रही है संपर्क क्रांति सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7:55 पर आने वाली थी अब वह अपने निर्धारित समय से एक घंटा 23 मिनट देरी से चल रही है।

Advertisement

ये गाड़ियां भी देरी से चल रही हैं

Advertisement

इसके अलावा शिवगंगा एक्सप्रेस एक घंटा 10 मिनट लेट है दुरंतो एक्सप्रेस 2 घंटे 56 मिनट लेट है। पूर्वा एक्सप्रेस जो मूल रूप से सुबह 6:05 बजे आने वाली थी वह 4 घंटे देरी से चल रही है। सुबह 9:10 बजे आने वाली गोदा दिल्ली एक्सप्रेस 1 घंटा 10 मिनट की देरी से दिल्ली पहुंचेगी। बुई एनडीएलएस एक्सप्रेस एक घंटे 5 मिनट की देरी से चल रही है। सुबह 4:45 बजे आने वाली सद्भावना एक्सप्रेस काफी देरी से दिल्ली पहुंची।

मौसम विभाग का कहना है कि 26, 27, 28 दिसंबर को भी घने कोहरे को लेकर चेतावनी जारी की गई है। आईएमडी ने आंशिक रूप से बादल छाए रहने का अनुमान भी लगाया है। शाम या रात में हल्की बारिश भी हो सकती है। शाम को स्मॉग और हल्का कोहरा फिर लौटने की उम्मीद है जिससे रात होते-होते दृश्यता कम हो जाएगी। ये स्थितियाँ रात तक बनी रहने की आशंका है।

Advertisement
×