For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
25 साल के युवक को सांप ने डसा 10 बार  सुबह कमरे का मंजर देख डर गए परिजन

25 साल के युवक को सांप ने डसा 10 बार, सुबह कमरे का मंजर देख डर गए परिजन

11:41 AM Apr 14, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

उत्तर प्रदेश के मेरठ के बहसूमा क्षेत्र के गांव अकबरपुर सादात में शनिवार रात बिस्तर पर सो रहे अमित उर्फ मिक्की कश्यप (25) के नीचे दबने पर सांप ने उसे 10 बार डसा। इससे उसकी मौत हो गई।

Advertisement


सुबह तक सांप अमित के शव के नीचे दबा रहा। परिजन ने सपेरे को बुलाया और फिर सांप को पकड़वाया।

Advertisement


अमित को चिकित्सक को दिखाया गया लेकिन उसे मृत घोषित कर दिया गया। ग्रामीणों का कहना है कि अमित के हाथ पैर व शरीर पर 10 जगह सांप के डसने के निशान है।अमित के सांप के डसने के बाद उठ नहीं पाया और सांप उसके नीचे दबा रह गया।

Advertisement


परिजन का कहना है कि अमित रात में करीब 10:00 बजे मजदूरी कर कर आया था। थकने के कारण वह खाना खाकर बिस्तर पर लेट गया। सुबह करीब 5:30 बजे जब परिवार वाले उसे कमरे में जगाने के लिए पहुंचे तो बिस्तर पर बैठे सांप को देखकर डर गए जबकि अमित बिस्तर पर बेसुध पड़ा हुआ था।

Advertisement


परिवार वालों ने शोर मचाया तो सारे ग्रामीण एकत्र हो गए। पुलिस और महमूदपुर सिखेड़ा निवासी सपेरे को भी बुलाया गया। सुबह 7:30 बजे मौके पर सपेरा पहुंचा तो उसने सांप को पकड़ लिया। पुलिस ने अमित के शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया।


मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल था। मिक्की शादीशुदा था। वह चार भाई और एक बहन में दूसरे नंबर का था। वह तीन बच्चों का पिता था। उसकी मौत के बाद तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया।

Advertisement
Tags :