For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
घर में घुस गया विशालकाय अजगर  वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू

घर में घुस गया विशालकाय अजगर, वन विभाग ने बमुश्किल किया रेस्क्यू

04:06 PM Aug 25, 2024 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

हरिद्वार के ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले में उस समय हड़कंप मच गया, जब एक विशालकाय अजगर एक घर में घुस गया। घर में अजगर देख परिजनों में हड़कंप मच गया। जिसकी सूचना लोगों द्वारा वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को काफी मशक्कत के बाद रेस्क्यू किया। जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।

Advertisement

Advertisement
Advertisement ssm

जानकारी के अनुसार हरिद्वार के ज्वालापुर के पांवधोई मोहल्ले में दानिश अंसारी के घर में विशालकाय अजगर घुस गया। जिसकी सूचना उन्होंने तत्काल फॉरेस्ट को दी गई। सूचना मिलते ही तत्काल वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और स्नेक कैचर भोलाराम ने बड़ी मशक्कत के बाद अजगर को रेस्क्यू किया। अजगर को रेस्क्यू करने के बाद उसे जंगल में छोड़ दिया गया। वहीं घर में अजगर घुसने की सूचना पर आसपास के लोगों की भीड़ लग गई। वहीं अजगर करीब 8 फीट लंबा था।

Advertisement

Advertisement

हरिद्वार वन विभाग के रेंज अधिकारी शैलेंद्र नेगी ने बताया कि अजगर के घर में घुसने की सूचना प्राप्त हुई थी। जिसके बाद वन विभाग की टीम के कर्मचारी तुरंत मौके पर पहुंचे और अजगर का रेस्क्यू किया। साथ ही वन्यजीवों को सुरक्षित करने का प्रयास करती है। उन्होंने लोगों से कहा कि वन्यजीव शहरी क्षेत्र में दिखाई देने पर इसकी सूचना तुरंत वन विभाग को दें। टीम मौके पर पहुंचकर वन्यजीव को रेस्क्यू कर उसके प्राकृतिक आवास में छोड़ा जाएगा।

Advertisement