For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
फैक्ट्री में काम कर रहा था शख्स तभी प्लाई का टुकड़ा बन गया उसके लिए यमराज  वीडियो में देखें दर्दनाक मौत

फैक्ट्री में काम कर रहा था शख्स तभी प्लाई का टुकड़ा बन गया उसके लिए यमराज, वीडियो में देखें दर्दनाक मौत

03:38 PM May 19, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

मंगलौर कोतवाली क्षेत्र के मकदुमपुर गांव स्थित एक प्लाईवुड फैक्ट्री में काम करते समय एक कर्मचारी की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा उस समय हुआ जब जनक नाम का 45 वर्षीय कर्मचारी मशीन पर काम कर रहा था और अचानक तेजी से उड़ता हुआ प्लाई वुड का एक टुकड़ा नीचे आया और उसके चेहरे पर जोर से लग गया जिसके बाद वह मौके पर बेहोश होकर गिर पड़ा।

Advertisement

उसके साथी कर्मचारियों ने तुरंत उसे एक निजी अस्पताल में पहुंचाया जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।

Advertisement


इस घटना के बाद मृतक के परिवार वालों ने फैक्ट्री प्रबंधन पर आरोप लगाया है। उनका कहना है की फैक्ट्री में सुरक्षा बिल्कुल भी नहीं है। परिजनों का कहना है कि ना तो कर्मचारी को हेलमेट दिया जाता है और ना ही उनके अन्य सुरक्षा के इंतजाम किए जाते हैं। उन्होंने फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की और मुआवजे के लिए भी अपील की है।


घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को संभालने में जुट गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल भेज दिया। वहीं, मृतक के परिवार ने अस्पताल में हंगामा कर दिया, जिसके बाद पुलिस ने उन्हें समझा-बुझाकर मामला शांत किया।

Advertisement


साथ ही, झबरेड़ा विधायक वीरेंद्र जाती और भीम आर्मी के प्रदेश अध्यक्ष महक सिंह भी घटनास्थल पर पहुंचे और फैक्ट्री प्रबंधन के खिलाफ कार्रवाई की मांग करते हुए मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिलाने का वादा किया। फिलहाल, पुलिस ने इस मामले में जांच शुरू कर दी है, लेकिन अब तक तहरीर दर्ज नहीं की गई है।

Advertisement
Tags :