For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तरकाशी के इस गांव में हुआ भीषण अग्निकांड  9 मकान जले  25 लोग हुए बेघर

उत्तरकाशी के इस गांव में हुआ भीषण अग्निकांड, 9 मकान जले, 25 लोग हुए बेघर

01:22 PM Jan 27, 2025 IST | editor1
Advertisement

उत्तरकाशी: सीमांत विकासखंड मोरी के सावणी गांव में बीती रात भीषण अग्निकांड हो गया। यहां आग लगने से 9 मकान जलकर राख हो गए। गांव में लकड़ी के बने मकानों में आग तेजी से फैल गई। 2 मकानों को आग से बचाने के लिए तोड़ना पड़ा और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है।इस भीषण अग्निकांड से करीब 25 परिवार बेघर हो गए। ग्रामीणों ने बताया कि गांव में तीन दिन से पानी नहीं आ रहा था, जिसके कारण आग बुझाने में ग्रामीणों को काफी मशक्कत करनी पड़ी।

Advertisement

Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तरकाशी के सावणी गांव में लगी आग से प्रभावित परिवारों को हरसंभव मदद देने के निर्देश दिए।

Advertisement

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने जिला प्रशासन को तत्काल राहत और पुनर्वास कार्य शुरू करने का आदेश दिया दिए है। उन्होंने जिलाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि प्रभावित परिवारों को आवश्यक सामग्री की व्यवस्था प्राथमिकता के आधार पर की जाए। मुख्यमंत्री धामी ने सोशल मीडिया एक्स पर लिखा कि इस संबंध में निरंतर जिलाधिकारी से संपर्क में हूं।

Advertisement


एसडीआरएफ, पुलिस, फायर सर्विस, वन विभाग की टीम समेत अन्य अधिकारी घटनास्थल पर मौजूद हैं। इस मुश्किल समय में हम ग्रामवासियों के साथ खड़े हैं, प्रभावित परिवारों को हर संभव सहायता प्रदान की जाएगी।

जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट ने घटना के बारे में तहसीलदार मोरी से जानकारी ली। जिलाधिकारी ने मौके पर राहत एवं बचाव कार्य के लिए अतिरिक्त टीमों को भेजे जाने के निर्देश दिए हैं। जिसके बाद तहसीलदार मोरी राजस्व कर्मियों की अतिरिक्त टीम और राहत सामग्री के साथ मौके पर पहुंचे। घटनास्थल सड़क मार्ग से लगभग 5 किमी की पैदल दूरी पर बताया जा रहा है।

राहत एवं बचाव कार्य से फायर सर्विस, पुलिस टीम व अन्य विभागों को भी अलर्ट कर दिया गया है। वहीं उपजिलाधिकारी, जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी देवानंद शर्मा रात को सावणी गांव के लिए रवाना हुए। उन्होंने सावणी गांव पहुंच कर बताया कि आग पर नियंत्रण पा लिया है। राजस्व विभाग के साथ-साथ पुलिस, एसडीआरएफ,फायर सर्विस, पशुपालन विभाग और वन विभाग मौके पर मौजूद है। गांव में कुल 9 मकान पूर्ण रूप से जल चुके हैं, जिसमे लगभग 15-16 परिवार निवास करते थे। इसके अतिरिक्त 2 मकानों को आग से बचाने के लिए पूर्ण रूप से तोड़ा गया है और 3 मकानों को आंशिक रूप से तोड़ा गया है।

आग कैसे लगी अभी इस बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है। बताया जा रहा है की किताब सिंह के घर में पूजा का दीया जल रहा था, जिससे आग लगना बताया जा रहा है।आग लगने से करीब 22-25 परिवार प्रभावित हुए हैं।जिनको रहने के लिए अच्छे टेंट की तत्काल आवश्यकता है। राशन के लिए खाद्य विभाग को निर्देशित किया गया है। ग्रामीणों द्वारा एक बुजुर्ग महिला को लापता बताया जा रहा है। काफी खोज के बाद भी अभी कोई पता नहीं चल पाया है।

Advertisement
×