अफ्रीका की छात्रा से सूडान के छात्र ने किया दुष्कर्म, देहरादून विवि में पढ़ाई है करते हैं दोनों
03:56 PM Nov 17, 2024 IST | editor1
Advertisement
देहरादून में सूडान के छात्र द्वारा साउथ अफ्रीका की छात्रा से दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। दोनों देहरादून के एक निजी विश्वविद्यालय में पढ़ते हैं। जानकारी के अनुसार, युवती बीकॉम कर रही है और युवक बीबीए की पढ़ाई कर रहा है।
Advertisement
युवती युवक की पार्टी में गई थी। आरोप है कि युवक ने सोते हुए युवती से दुष्कर्म किया। युवती ने इस पूरे मामले की दिल्ली में जीरो एफआईआर दर्ज कराई है। इसके बाद अब देहरादून के क्लेमेंटटाउन थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया है। सीओ सदर, अनिल जोशी ने बताया कि केस दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
Advertisement
Advertisement
Advertisement