For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सफर करने के दौरान अचानक हुई युवक की मौत  पत्नी और बच्चों के साथ बैठा था बस में  रास्ते में चली गई जान

सफर करने के दौरान अचानक हुई युवक की मौत, पत्नी और बच्चों के साथ बैठा था बस में, रास्ते में चली गई जान

12:04 PM Apr 13, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

छत्तीसगढ़ में रायपुर से ससुराल कसडोल जर युवक की यात्रा के दौरान अचानक तबियत बिगड़ने की वजह से मौत हो गई। यह दुखद घटना शनिवार शाम 4:00 बजे पलारी थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पहदा के पास घटी।

Advertisement

मृतक रायपुर का रहने वाला था और छत्तीसगढ़ विधानसभा में वाहन चालक के पद पर कार्यरत था। अचानक हुई इस घटना से पूरे परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है।

Advertisement

मृतक अपनी पत्नी और बच्चों के साथ बस में सवार होकर ससुराल जा रहा था। पलारी से करीब 2 किलोमीटर पहले उसकी तबीयत अचानक बिगड़ गई जिसके चलते दंपति बस से नीचे उतर गया। कुछ ही समय में युवक की हालत और खराब हो गई और वह चक्कर खाकर गिर गया। पत्नी और आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल मदद के प्रयास किए।

Advertisement

स्थानीय लोगों की सहायता से 108 एंबुलेंस को बुलाकर युवक को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पलारी ले जाया गया। डॉक्टर ने उसकी जांच करने के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। प्रारंभिक जांच में डॉक्टरों ने हार्ट अटैक या ब्रेन हेमरेज की आशंका जताई है। मौत के सही कारणो का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही चलेगा।

Advertisement

पलारी थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। शव का पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई मृतक के परिजनों के आने के बाद रविवार सुबह की जाएगी। मृतक का नाम हरीश कश्यप बताया जा रहा है।

Advertisement
Tags :