हादसा : ब्रेक ना लगने से अनियंत्रित होकर सड़क पर पलटी कार, एक की मौत
03:28 PM Nov 28, 2024 IST | editor1
Advertisement
पिथौरागढ़ के पनार- गंगोलीहाट सड़क पर टिम्टा के समीप सड़क हादसा हो गया। जहां एक स्विफ्ट डिजायर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दौरान एक युवक की मौत हो गई।
Advertisement
Advertisement
जानकारी के अनुसार, देवेंद्र सिंह(24)निवासी निगल्टी अपनी बहन को छोड़ने के लिए रस्यूडा जा रहे थे।
तभी टिम्टा के समीप ब्रेक नहीं लगने से गाड़ी पहाड़ी से टकराकर सड़क पर ही पलट गई। इस दौरान देवेंद्र गाड़ी के नीचे दब गए। आसपास के लोगों ने उन्हें कार के नीचे से निकाला और जिला अस्पताल ले जाने के दौरान उनकी मौत हो गई।
Advertisement
गंगोलीहाट के थाना प्रभारी हीरा सिंह डांगी ने बताया कार में सवार मृतका की बहन पुष्पा देवी और चार साल का बेटा वीरा घायल हो गए। सभी का जिला अस्पताल में उपचार किया गया। ईएमओ डॉ.अभिषेक पाठक ने बताया दोनों घायलों का उपचार किया जा रहा है। दुर्घटना में युवक की मौत से परिजन गहरे सदमे में हैं।
Advertisement
Advertisement