For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
accident  अनियंत्रित होकर खाई में गिरी नैनो कार  एक की मौके पर ही मौत

Accident: अनियंत्रित होकर खाई में गिरी नैनो कार, एक की मौके पर ही मौत

05:28 PM Jan 16, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

नैनीताल में गेठिया से नैनीताल को जोड़ने वाले आलूखेत लिंक मार्ग पर एक नैनो कार अनियंत्रित होकर लगभग 70 मीटर नीचे गिर गई। इस हादसे में एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।

Advertisement


जानकारी के मुताबिक, रिटायर्ड कर्नल 70 वर्षीय किरण कुमार डंगवाल और उनके साथ 32 वर्षीय सूरज कुमार कार से नैनीताल आ रहे थे। आलूखेत पहुंचने पर उन्हें रास्ते में निर्माण कार्य होने की जानकारी मिली और जब उन्होंने कार को बैक किया तो यह अचानक अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे गिर गई।

Advertisement


घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से दोनों को अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने रिटायर्ड कर्नल को मृत घोषित कर दिया। सूरज कुमार का इलाज चल रहा है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
×