For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
शादी के बाद दो बार विदाई से पहले भागी युवती  थाने पहुंची तो बोली इश्क किया है अब उसी के साथ रहूंगी

शादी के बाद दो बार विदाई से पहले भागी युवती, थाने पहुंची तो बोली इश्क किया है अब उसी के साथ रहूंगी

03:31 PM Jun 10, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement

अंबेडकरनगर जिले के बसखारी इलाके में एक अजीब मामला सामने आया है जहां विदाई के दिन एक नवविवाहिता अचानक गायब हो गई और बाद में थाने पहुंच कर बताया कि वो आगरा के एक लड़के से प्यार करती है और उसी के साथ रहना चाहती है। लड़की ने पुलिस के सामने साफ कहा कि वो इश्क में है और अब उसी इंसान के साथ ज़िंदगी बिताना चाहती है।

Advertisement

मामला भोजपुर गांव का है जहां बीस साल की एक लड़की की शादी पिछले साल नवंबर में राजेसुल्तानपुर के एक युवक से हुई थी। शादी के बाद वो ससुराल भी चली गई थी लेकिन कुछ दिन बाद मायके लौट आई। इसके बाद जब 9 मई को उसकी दोबारा विदाई होनी थी तो उसी दिन वो अचानक गायब हो गई।

Advertisement

करीब हफ्ते भर बाद वो मायके लौटी तो घरवालों ने फिर से 28 मई को विदाई का दिन तय किया लेकिन इस बार भी लड़की उसी दिन घर से निकल गई। जब घरवाले परेशान होकर थाने पहुंचे तो पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू की। छानबीन में पता चला कि वो आगरा में है। काफी मशक्कत के बाद पुलिस उसे बसखारी थाने लेकर आई जहां उसने पूछताछ में अपना प्रेम संबंध कुबूल किया।

Advertisement

लड़की की बात सुनकर पुलिस ने कानून के मुताबिक कार्रवाई शुरू कर दी है क्योंकि लड़की बालिग है और अपनी मर्जी से किसी के साथ रह सकती है। वहीं ससुराल वालों ने अब उसे अपनाने से इनकार कर दिया है और शादी में दिए गए जेवर लौटाने की मांग कर रहे हैं। पुलिस इस बारे में भी पूछताछ कर रही है। थाने के प्रभारी ने बताया कि लड़की को मेडिकल जांच के लिए भेजा गया है और आगे की प्रक्रिया जारी है।

Advertisement
Advertisement