For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मानसून के बाद दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ गई गर्मी  13 जून तक मिल सकती है राहत

मानसून के बाद दिल्ली और उत्तर भारत में बढ़ गई गर्मी, 13 जून तक मिल सकती है राहत

01:38 PM Jun 11, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

पिछले महीने देश में मानसून समय से पहले आ गया जिसके पास दिल्ली और कई राज्यों में काफी मूसलाधार बारिश देखने को मिली। हालांकि बारिश के बाद अब एक बार फिर दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत में गर्मी का प्रकोप बढ़ गया है।

Advertisement


देश की राजधानी दिल्ली में सूरज की गर्मी आसमान से बरस रही है और तापमान में भी काफी वृद्धि हो रही है। दिल्ली में पिछले कुछ दिनों से मौसम गर्म और उमस भरा हो गया है। आज दिल्ली में मौसम साफ रहेगा लेकिन तापमान में बढ़ोतरी ही रहेगी।

Advertisement

आने वाले चार दिनों तक दिल्ली में गर्मी का प्रकोप लगातार बना रहेगा और उमस से लोगों का हाल बेहाल रहेगा।


दिल्ली में बढ़ती हुई गर्मी के साथ लोग काफी परेशान हो रहे हैं। गर्म हवाओं के साथ-साथ वातावरण में भी नमी बढ़ गई है जिससे बाहर निकलना मुश्किल हो गया है।

Advertisement


खासकर दिन के समय सूरज की तीव्रता इतनी अधिक हो जाती है कि सड़कें तपने लगती हैं और घरों में भी एसी का असर कम महसूस होने लगता है।


मौसम विभाग का कहना है कि 13 जून तक दिल्ली और आसपास के क्षेत्र में बारिश के आसार हैं जिससे गर्मी से राहत मिलेगी बारिश के साथ ठंडी हवाएं भी चलेगी तापमान में गिरावट भी आएगी।


गर्मी के बढ़ते प्रकोप के साथ, स्वास्थ्य विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। विशेषकर बुजुर्गों, बच्चों और रोगियों को अधिक गर्मी से बचने के लिए बाहर न निकलने की सलाह दी गई है। साथ ही, पानी की कमी से बचने और धूप से बचने के लिए उचित उपाय अपनाने की जरूरत है।

Advertisement
Tags :