अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

नोएडा में 2 मजदूरों को रौंदने के बाद लेम्बोर्गिनी चला रहे युवक ने चिल मूड में पूछा "क्या कोई मरा?'

03:13 PM Mar 31, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

नोएडा में सेक्टर 94 में एक लैंबॉर्गिनी के चालक ने निर्माणाधीन इमारत के निकट फुटपाथ पर गाड़ी चढ़ाते हुए दो राहगीरों को रौंद दिया।

Advertisement

पुलिस ने इस बारे में जानकारी दी है। घायल श्रमिकों को अस्पताल ले जाया गया जहां अब उनकी स्थिति स्थिर है।

Advertisement


पुलिस का कहना है कि उनके पैरों की हड्डी टूट गई है। श्रमिक मूल रूप से छत्तीसगढ़ के हैं। घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें आरोपी अपनी कार के बाहर आया और उसने स्थानीय लोगों से पूछा 'कोई मर गया क्या इधर?"

Advertisement

वीडियो में एक व्यक्ति को आरोपी से यह पूछते हुए सुना गया कि क्या वह जानता है कि यहां कितने लोग मरे हैं। वीडियो में एक व्यक्ति को यह कहते भी सुना जा सकता है, ''पुलिस को बुलाओ।'' सेक्टर-126 पुलिस थाने के प्रभारी भूपेंद्र सिंह ने मीडिया को बताया, ''कार दुर्घटना में दो मजदूर घायल हो गए हैं, वे छत्तीसगढ़ से हैं।

Advertisement


फिलहाल अब घायल खतरे से बाहर है और उनके पैरों में फ्रैक्चर है।
उन्होंने कहा कि दुर्घटना एक निर्माणाधीन इमारत के बगल में हुई। उन्होंने बताया, ''कार चालक की पहचान अजमेर निवासी दीपक के रूप में हुई है और कार का नंबर पुडुचेरी का है।

चालक को गिरफ्तार कर लिया गया और उसकी कार को भी हिरासत में ले लिया गया है।पूछताछ के दौरान चालक ने पुलिस को बताया कि वह दुर्घटना वहां में खराबी के कारण हुई फिलहाल मामले की जांच चल रही है।

Advertisement
Tags :
accidentNoida
Advertisement