For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बेटे की मौत के बाद पिता ने लकड़ियो के साथ जला दिया बेटे की बाइक को भी  वजह जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

बेटे की मौत के बाद पिता ने लकड़ियो के साथ जला दिया बेटे की बाइक को भी, वजह जानकर आंखों में आ जाएंगे आंसू

04:04 PM Jun 11, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

गुजरात के नडियाद के उत्तर्संडा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है जिसने भी इसे सुन हर कोई भावुक हो गया। आइए जानते हैं क्या है पूरा मामला।

Advertisement


यह मामला 18 साल के क्रिश परमार से जुड़ा हुआ है जिसकी एक सड़क हादसे में मौत हो गई। इसके बाद परिवार वालों ने जो किया उसे देखकर हर कोई भावुक हो रहा है। क्रिश के परिवार वालों ने एक अनोखा फैसला लिया।
क्रिश को उसकी सबसे प्यारी चीज यानी उसकी बाइक के साथ उसकी दफनाया गया।

Advertisement

यह दृश्य देखकर हर किसी की आंखों में आंसू आ गए। 26 मई को क्रिश परमार जो संजयभाई सुलेमानभाई परमार के इकलौते बेटे थे, एक कॉलेज में BCA के लिए रजिस्ट्रेशन कराने गए थे। रात करीब 8 बजे लौटते वक्त उनकी बाइक एक ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकरा गई।


टक्कर इतनी जोरदार थी कि क्रिश को सिर और शरीर पर गंभीर चोटें आईं। उन्हें तुरंत लांभवेल रोड के एक मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल में ले जाया गया, जहां 12 दिन तक जिंदगी और मौत से जूझने के बाद शनिवार सुबह उन्होंने दम तोड़ दिया इस हादसे ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया।

Advertisement


बताया जा रहा है कि क्रिश परमार को अपनी बाइक से बहुत लगाव था। उनके पिता ने बताया कि उसको अपनी बाइक के प्रति जुनून था। उनके पास कार थी लेकिन वह हमेशा बाइक से घूमना पसंद करता था। परिवार वाले ने फैसला लिया कि क्रिश की पसंदीदा चीजे जैसे उसके जूते, कपड़े, चश्मा आदि सब उसके साथ दफन किया जाए ताकि उसकी आत्मा को शांति मिले।

अंतिम संस्कार के दौरान क्रिश की बाइक को उसकी कब्र में रखा गया जिसे देखकर हर कोई भावुक हो गया।


क्रिश ने हाल ही में 12वीं की परीक्षा पास की थी और आगे पढ़ाई की तैयारी में थे। उनकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। गांव में मातम का माहौल है।

लोग इस अनोखी विदाई की चर्चा कर रहे हैं, जिसमें परिवार ने बेटे की आखिरी इच्छा का सम्मान किया। एक स्थानीय निवासी ने कहा, "यह देखकर दिल भर आया। क्रिश की बाइक उसके लिए सब कुछ थी, और परिवार ने उसे उसी के साथ विदा किया।

Advertisement
Tags :