अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

YouTube देखकर खुद ही कर लिया पेट का ऑपरेशन, 11 टांके लगाने के बाद बिगड़ी हालत

05:15 PM Mar 20, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
featuredImage featuredImage
Oplus_131072
Advertisement
Advertisement

मथुरा के वृंदावन में एक हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां 32 वर्षीय युवक ने पेट में दर्द होने पर खुद ही ऑपरेशन कर लिया। सुनरख निवासी राजाबाबू, जो बीबीए की पढ़ाई कर चुका है और खेती करता है, कई दिनों से पेट दर्द से परेशान था। डॉक्टर के पास जाने के बजाय उसने यूट्यूब पर ऑपरेशन करने का तरीका देखा और मेडिकल स्टोर से ब्लेड, बेहोशी का इंजेक्शन और टांके लगाने की सुई खरीद ली। बुधवार को घर में अकेले रहते हुए उसने सात सेंटीमीटर का चीरा लगाया और प्लास्टिक के धागे से 11 टांके भी लगा दिए।

Advertisement

हालांकि, ऑपरेशन के कुछ ही घंटों बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और दर्द असहनीय हो गया। मजबूर होकर उसने परिजनों को इसकी जानकारी दी। भतीजा राहुल ठाकुर तुरंत उसे जिला संयुक्त चिकित्सालय लेकर पहुंचा, जहां डॉक्टरों ने जब सुना कि उसने खुद ऑपरेशन किया है, तो वे हैरान रह गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने संक्रमण का खतरा देखते हुए उसे आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।

Advertisement

जिला चिकित्सालय के डॉक्टर शशि रंजन ने बताया कि राजाबाबू का 15 साल पहले अपेंडिक्स का ऑपरेशन हुआ था। अब उसने बिना किसी चिकित्सीय सहायता के खुद ही पेट काट लिया, जिससे गंभीर संक्रमण फैलने की संभावना है। डॉक्टरों का कहना है कि इस तरह की लापरवाही जानलेवा साबित हो सकती है और लोगों को किसी भी स्वास्थ्य समस्या के लिए हमेशा प्रशिक्षित डॉक्टर से ही परामर्श लेना चाहिए।

Advertisement

Advertisement
Advertisement