For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
उत्तराखंड में देहरादून  हल्द्वानी और गरुड़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा

उत्तराखंड में देहरादून- हल्द्वानी और गरुड़ के बीच शुरू हुई हवाई सेवा

04:40 PM Mar 09, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

उत्तराखंड में मेलाडुंगरी हेली पैड से हेली सेवा सोमवार 10 मार्च से शुरू होगी। शनिवार से हेली सेवा पोर्टल को शुरू कर दिया गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी सोमवार को वर्चुअल माध्यम से हेली सेवा का शुभारंभ करेंगे।

Advertisement

Advertisement

इसके पहले केवल इसका ट्रायल किया गया था। शनिवार को गरुड़ से देहरादून, हल्द्वानी को चलने वाली हेली सेवा के लिए हेली सेवा का पोर्टल खुल गया है। एसडीएम गरुड़ जितेंद्र वर्मा ने बताया कि सोमवार से संभावित उड़ान शुरू होगी। सीएम धामी इसका वर्चुअल उद्घाटन करेंगे।

Advertisement

Advertisement

उन्होंने यह भी बताया कि इसके पहले टेक्निकल टीम ने सफल ट्रायल किया है। उड़ान के लिए टिकट के दाम भी तय कर दिए गए हैं। समय पर सेवा शुरू हो जाएगी। इस बार होली पर बड़ी संख्या में प्रवासियों के यहां पहुंचने की उम्मीद भी जताई जा रही है।

हेली सेवा से स्थानीय लोगों को भी सुविधा मिलेगी। अब इसकी पूरी तैयारी कर दी गई है। 10 मार्च को हेली सेवा शुरू हो जाएगी। इसके बाद बागेश्वर के गरुड़ से दून के लिए हेली सेवा शुरू होगी।

Advertisement
×