अल्मोड़ा:: गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत भाजपा ने विभिन्न बूथों में किए कार्यक्रम
अल्मोड़ा:: भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर गांव चलो बूथ चलो अभियान के तहत स्याहीदेवी मंडल के विभिन्न बूथों, वार्डों में कार्यक्रम किए गए। स्याहीदेवी के मनाऊं, चौना और दौलाघट, नगर क्षेत्र के मुरलीमनोहर वार्ड और लक्ष्मेश्वर वार्डों में कार्यक्रम आयोजित किए गए।
इसी कार्यक्रम के तहत भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल के नेतृत्व में अनेकों कार्यकर्ताओं ने मनाऊं बूथ में संपर्क करते हुए सफाई अभियान किया,साथ ही गांव वालो को स्वच्छता अभियान एवं पानी बचाने के लिए आह्वान किया, साथ ही शिव मंदिर के पास भी सफाई अभियान किया गया। उसके बाद चौना बूथ में बूथ अध्यक्ष के नेतृत्व में बूथ कमेटी के साथ बैठक की गई, उसके बाद पार्टी कार्यालय दौलाघट में वरिष्ठ मंडल कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की।
बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधन करते हुए जिलाध्यक्ष महेश नयाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की स्थापना दिवस कार्यक्रम के साथ ही लगातार भारतीय जनता पार्टी द्वारा पूरे जिले में कार्यक्रम किए जा रहे है। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं के साथ ही संगठन द्वारा दिए जा रहे कार्यों को पूरा मनोयोग से करते हुए बूथ स्तर तक ले जाने का काम करेंगे।
कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी जिलाध्यक्ष महेश नयाल, भाजपा स्याही देवी मंडल अध्यक्ष गणेश जलाल, निवर्तमान महामंत्री ललित तिवारी, महेंद्र बिष्ट,बूथ अध्यक्ष पान सिंह,राहुल खोलिया ,भाजयुमो अध्यक्ष अशोक जलाल,महेश डांगी,गजेंद्र रावत, राजेंद्र भंडारी, बहादुर सिंह मोहित तिवारी,हेम सहित अनेकों वरिष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इधर भारतीय जनता पार्टी के 46वें स्थापना दिवस के अवसर पर आज बूथ चलो-गाँव चलो अभियान कार्यक्रम के तहत नगर निगम अल्मोड़ा के मुरलीमनोहर वार्ड में प्रभारी के रूप में वरिष्ठ नेता त्रिलोचन जोशी ने बूथ समिति बॆठक में प्रतिभाग एंव संबोधित करके भारतीय जनता पार्टी की मजबूत विचारधारा एंव भाजपा की चुनावी सफलता एंव संगठनात्मक विचार ऒर भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एंव जनता के बीच विस्तार से बात रखकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।
इस अवसर पर वार्ड की समस्याओं का जायजा लिया और नगर निगम स्तर से समाधान का भरोसा दिलाया।क्षेत्र की पार्षद नेहा टम्टा द्वारा फूल-मालाओं से स्वागत किया। बैठक में पार्षद नेहा टम्टा, पवन लाल साह, अतुल साह,हरीश नेगी, विनोद गिरी गोस्वामी, राहुल टम्टा, सूरज टम्टा, करन टम्टा, तारा चन्द्र, शीतल टम्टा, जीवन्ती देवी, शैलेन्द्र टम्टा, अनुज सार्की, सुमित टम्टा, गीता टम्टा, निशा टम्टा, पूजा टम्टा, रमेश लाल आदि मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता पवन लाल साह एंव संचालन पीयूष कुमार ने किया।
इधर अल्मोड़ा-भारतीय जनता पार्टी प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा जनपद में भी लगातार कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं।आज गांव चलो बस्ती चलो अभियान के तहत बूथ अध्यक्ष अभिजीत तिवारी एवं शक्ति केंद्र संयोजक संजय जोशी के नेतृत्व में एक महत्वपूर्ण बैठक बूथ संख्या 155 लक्षमेश्वर में आहूत की गई जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने प्रतिभाग कर बूथ के कार्यकर्ताओं के साथ संवाद किया। सर्वप्रथम पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक के निवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने जनसंवाद कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा पर प्रकाश डाला और पार्टी की मजबूती तथा बूथ स्तर पर पार्टी को और मजबूत करने की बात कही।
इसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने बूथ लक्ष्मेश्वर के अंतर्गत लोअर माल रोड कर्नाटक खोला में जुलूस निकालकर घरों में झण्डे लगाए तथा नौले की सफाई करने के पश्चात रामलीला मंच कर्नाटक खोला में सहभोज का आयोजन भी किया गया ।इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष कैलाश शर्मा ने भाजपा की विचारधारा,भाजपा की चुनावी सफलता,संगठनात्मक विचार,भारतीय राजनीति में भाजपा द्वारा लाया गया परिवर्तन एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ लगभग 11 वर्षों में विकसित भारत की यात्रा पर कार्यकर्ताओं एवं जनता के बीच विस्तार से बात रखकर भारतीय जनता पार्टी को मजबूत बनाने का दृढ़ संकल्प लिया।नगर निगम मेयर अजय वर्मा ने कार्यकर्ताओं के महत्व पर विशेष रूप से प्रकाश डाला और कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीड की हड्डी होता है,भाजपा नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से कार्यकर्ता उत्साहित होता है और आने वाले समय में अल्मोड़ा विधानसभा में प्रतिपक्ष के कार्यकर्ता बूथों में उपलब्ध न हों यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए।
इस अवसर पर मुख्य रूप से पूरन चंद तिवारी, हंसा दत्त कर्नाटक, हयात सिंह बिष्ट, रमेश जोशी, लोकेश कालाकोटी ,मनीष सिंह बिष्ट, अमित साह ,ललित मोहन जनोटी, सोनिया कर्नाटक, सीमा कर्नाटक, रश्मि कांडपाल, आशा मेहता, रेखा जोशी, सुनीता बगडवाल, पूजा बगडवाल, शिवानी बिष्ट, हिमांशु कनवाल, सुधीर कुमार, भूपेंद्र भोज, प्रकाश सिंह मेहता, अभिषेक तिवारी, अमर बोरा, ऋतिक बिष्ट, राजेंद्र कुमार, पायल कांडपाल, मीनाक्षी जोशी, अनिल जोशी, सुनील कर्नाटक, मनोज तिवारी, दिनेश मठपाल, प्रयाग जोशी, गौरव कांडपाल, जगदीश तिवारी, लीलाधर कांडपाल, कमला पांडे,सहित अनेकों कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट और कार्यक्रम का संचालन पार्षद अमित शाह (मोनू) द्वारा किया गया।