For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
almora   फूलों से सजी कार बाइक सवारों के लिए बनी आफत  टक्कर के बाद 2 बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल

Almora : फूलों से सजी कार बाइक सवारों के लिए बनी आफत, टक्कर के बाद 2 बाइक सवार गंभीर रूप से हुए घायल

04:40 PM May 03, 2025 IST | editor1
Advertisement

नशे में दिख रहे कार चालक को सोमेश्वर पुलिस ने किया गिरफ्तार

अल्मोड़ा:: सोमेश्वर थाने से 200 मीटर आगे एक बुलेट और स्विफ्ट डिजायर के मध्य टक्कर हो गई।
उक्त सूचना पर थानाध्यक्ष सोमेश्वर कश्मीर सिंह के नेतृत्व में सोमेश्वर पुलिस टीम उप निरीक्षक राजेंद्र कुमार मय फोर्स के रेस्क्यू उपकरण के साथ घटनास्थल पर पहुंचे।

Advertisement


मोटरसाइकिल सवार दो व्यक्तियों शिव सिंह राणा पुत्र स्व. चंदन सिंह उम्र 46 वर्ष लगभग, निवासी रैंत थाना सोमेश्वर तथा बलवंत सिंह पुत्र हुकुम सिंह उम्र लगभग 60 वर्ष निवासी उपरोक्त को टक्कर लगने के कारण गंभीर रूप से घायल हो गए और सड़क से करीब 50 मीटर नीचे नदी में गिर गए। दोनों घायलों को स्थानीय जनता की सहायता से रेस्क्यू कर नजदीकी स्वास्थ्य केन्द्र सोमेश्वर भिजवाया गया।

Advertisement


जहां डाँक्टरों ने दोनों घायलों की स्थिति गंभीर होने के कारण दोनों घायलों को हायर सेंटर रेफर कर दिया ।

Advertisement


साथ ही स्विफ्ट डिजायर चालक त्रिभुवन सिंह निवासी कौसानी बागेश्वर जो नशे में प्रतीत हो रहा था,जिसका मेडिकल परीक्षण कराया गया,चालक के शराब के नशे की पुष्टि होने पर मोटरवाहन अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर वाहन को सीज किया गया।

Advertisement


बाइक सवार दोनों व्यक्ति सोमेश्वर से अपने घर रैत की ओर जा रहे थे और फूलों से सजी कार रानीखेत रोड की ओर से सोमेश्वर की तरफ आ रही थी।
उपरोक्त दुर्घटना के सम्बन्ध में घायलों के परिजनों की तहरीर के आधार पर थाना सोमेश्वर में चालक त्रिभुवन सिंह के विरुद्ध FIR No 13/25 धारा 281/125 BNS के तहत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक कार्यवाही की जा रही हैं।

Advertisement