अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

अल्मोड़ा:जीआईसी स्यालीधार में आयोजित‌ हुआ करियर व गाइडेंस कार्यक्रम

08:28 AM Jan 28, 2025 IST | editor1
featuredImage featuredImage
Advertisement

अल्मोड़ा:: राइका स्यालीधार में बालिका अभिप्रेरण दिवस के अंतर्गत करियर व गाइडेन्स कार्यक्रम के तहत नामी विशेषज्ञों द्वारा करियर रोजगार सम्बन्धी महत्वपूर्ण जानकारियां साझी की गयीं।
साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास हेतु टिप्स दिए गये।
शिक्षाविद प्रोफेसर विजया रानी ढोंढियाल, उप जिला चिकित्साधिकारी अल्मोड़ा डॉ. दीपांकर डेनियल व विद्यालय के पूर्व छात्र व सॉफ्टवेयर डेवलपर निर्मल कार्की द्वारा अलग अलग तकनीकी सत्रों में विद्यार्थियों की करियर गाइडेन्स सम्बन्धी शंकाओं का विस्तृत समाधान किया गया।
विद्यालय के प्रधानाचार्य उमेश चंद्र पांडे द्वारा सभी आगन्तुक अथितियों का स्वागत व आभार व्यक्त किया गया। कार्यक्रम का संचालन जीव विज्ञान प्रवक्ता डॉ. प्रभाकर जोशी द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों नंदन सिंह, हरीश आर्य, भावना, महेंद्र प्रकाश,विमलेश कुमार, दीप जोशी, विनोद जोशी, रेनु मेहता, सुंदर लाल, डॉ. मनोज बिष्ट, नीतू कर्नाटक, रेहान अंसारी, सुश्री ऋचा रानी, गौरव बिष्ट, पूरन राम, पुष्पा देवी आदि द्वारा सक्रिय भूमिका निभाई गई।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Advertisement