mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा  कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी ने दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा: कांग्रेस के जिला महामंत्री संगठन त्रिलोचन जोशी ने दिया इस्तीफा

02:29 PM Dec 31, 2024 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा: अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव में टिकट वितरण पर नाखुशी जाहिर करते हुए कांग्रेस नेता त्रिलोचन जोशी ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है, उनके पास जिला महामंत्री संगठन का दायित्व था।
जिलाध्यक्ष भूपेन्द्र भोज को सौंपे पत्र में उन्होंने कहा कि कि नवसृजित नगर निगम अल्मोड़ा के चुनाव में जिला कांग्रेस कमेटी एवं वरिष्ठ नेताओं द्वारा नगर निगम मेयर प्रत्याशी के लिए कांग्रेस पार्टी में वर्षों से समर्पित दावेदारों में से किसी एक का चयन नहीं करके मेयर पद का प्रत्याशी एक दिन पहले कांग्रेस पार्टी में शामिल अन्य पार्टी के कार्यकर्ता को देकर उन तमाम समर्पित कार्यकर्ताओं की जनभावनाओं और सम्मान को ठेस पहुँचाई है।
उससे वह व्यक्तिगत तौर पर बहुत आहत हैं, क्योंकि उन्हें भी प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नवसृजित पद जिला महामंत्री (संगठन) की जिम्मेदारी सौंपी थी, लेकिन बड़े दुर्भाग्य का विषय है कि उनसे मेयर प्रत्याशी के टिकट के लिए कोई विचार-विमर्श नहीं किया गया था।
उन्होंने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा पार्टी से मेयर पद हेतु जो दावेदारी का फार्म अधिकृत था। उस फार्म की घोर अनदेखी भी कांग्रेस संगठन एवं कार्यकर्ता के मन में सवाल पैदा करती है कि समर्पित कार्यकर्ता का पैमाना क्या होना चाहिए।
जोशी ने आरोप लगाया कि "जिस कांग्रेस पार्टी से अल्मोड़ा में तीन बार के वर्तमान विधायक एवं नगरपालिका के दो बार के पार्टी से अधिकृत अध्यक्ष एवं एक बार निर्दलीय अध्यक्ष रहे वरिष्ठ नेताओं के सानिध्य में कांग्रेस पार्टी में समर्पित एवं ऊर्जावान और सक्षम दावेदार होने के बाद भी बाहरी व्यक्ति को प्रत्याशी बनाना ये बतला रहा है कि कांग्रेस पार्टी में आंतरिक लोकतंत्र खत्म होकर व्यक्तिवादी हो चुका है। कांग्रेस पार्टी का समर्पित कार्यकर्ता एकाधिकारवाद में केवल दरी, झण्डा एवं नारे और भीड़ बनाने तक ही सीमित रहेगा।"
उन्होंने कहा कि " मैं आज बहुत व्यथित होकर अल्मोडा नगर निगम के ओ.बी.सी. समाज से कांग्रेस पार्टी का जिम्मेदार पदाधिकारी होने के बाद भी कांग्रेस के समर्पित दावेदार को न्याय एवं इंसाफ नहीं दिला पाने के लिए सार्वजनिक रूप से माफी माँगता हूँ और कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से त्याग पत्र देता हूँ। आप मेरे इस पत्र को ही मेरा त्याग पत्र स्वीकार करके मुझे कार्यमुक्त करें।
त्रिलोचन जोशी ने जिलाध्यक्ष को अपना त्यागपत्र सौंपा है और वह स्वीकृत हुआ या नहीं इस पर फिलहाल कोई जानकारी नहीं मिल पाई है। त्रिलोचन 2018 में कांग्रेस छोड़कर दमदार तरीके से अध्यक्ष पद पर चुनाव लड़ चुके हैं, हालाकिं उन्हे पराजय का सामना करना पड़ा था लेकिन उन्होंने मुकाबले को त्रिकोणीय जरूर बना दिया था। 2022 के विधानसभा चुनावों से पहले वह कांग्रेस में लौट आए थे।

Advertisement bjp-ad 25

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp
Advertisement
×