For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा   पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस‌ कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

अल्मोड़ा:: पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34वीं पुण्य तिथि पर कांग्रेस‌ कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि

05:24 PM May 21, 2025 IST | editor1
Advertisement

Advertisement

Almora:: कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 34 वीं पुण्य तिथि पर उन्हें भावपूर्ण स्मरण किया।

Advertisement


चौघानपाटा स्थित जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज के कार्यालय में एकत्रित होकर कार्यकर्ताओं ने पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की 34वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

Advertisement


इस मौके पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज ने कहा कि राजीव गांधी जी दूरदर्शी नेता थे, संचार के क्षेत्र में आज देश ने जो भी उपलब्धियां हासिल की हैं, वो सभी राजीव गांधी के वृहद और दूरदर्शी सोच कर परिणाम है, उन्होंने कहा कि हमारा दुर्भाग्य है कि राजीव आतंकी हमले में मृत्यु होने के चले जल्दी इस दुनिया से चले गए और उनकी सोच और विचारों का वृहद लाभ देश को नहीं मिल पाया पर कांग्रेस पार्टी आज भी उनके विचारों पर चलकर देश को आगे बढ़ाने की नीति पर काम करती रहेगी।

श्रद्धांजलि सभा में जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, पूरन रौतेला ,अजीत‌ कार्की, परितोष जोशी, महेश चन्द्र आर्य, विनोद वैष्णव, अजीत कार्की, आनंद सिंह बिष्ट, नारायण दत्त पांडे, गीता मेहरा, शोभा जोशी, निर्मल रावत, सुभांशुु रौतेला, बाल विक्रम सिंह रावत, पवन मेहरा, जगदीश तिवारी, मनोज बिष्ट, रोहित रौतेला, अमित बिष्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement