For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा  निर्विरोध पार्षद बनने वाले डैनी भी हुए कांग्रेस में शामिल

अल्मोड़ा::निर्विरोध पार्षद बनने वाले डैनी भी हुए कांग्रेस में शामिल

07:30 PM Jan 22, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: नगर निगम में पार्षद पद पर निर्विरोध निर्वाचन के करीब पहुँचे मुकेश कुमार डैनी ने वोटिंग की पहले दिन कांग्रेस की सदस्यता ले ली है।
मुकेश राजपुरा वार्ड से पार्षद पर इकलौते प्रत्याशी हैं और उनका निर्विरोध पार्षद बनना तय है।
अल्मोड़ा नगर निगम के पहले निर्विरोध पार्षद मुकेश कुमार डैनी ने कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी के समर्थन में कांग्रेस विधायक मनोज तिवारी और जिला अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज की उपस्थिति में कांग्रेस ज्वाइन कर ली है।

Advertisement

उन्होंने कहा कि स्थानीय विधायक और जिला अध्यक्ष से व्यक्तिगत संबंध और पार्टी की कमजोर तबके के साथ मजबूती से खड़े होने की नीति पर आस्था जताते हुए वे आज कांग्रेस ज्वाइन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के मेयर प्रत्याशी भैरव गोस्वामी से उनके काफी पुराने संबंध रहे हैं, उनके लिए वो पूरी ताकत से काम करेंगे।

Advertisement

उनके कांग्रेस ज्वाइन करने पर वरिष्ठ कांग्रेस नेता दीप डांगी, नगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, पूर्व नगर अध्यक्ष पूरन रौतेला, जिला प्रवक्ता निर्मल रावत, दानिश खान, हीरा लाल, हेम सती, देवेन्द्र सिंह धोनी, बाल विक्रम सिंह, विक्रम बिष्ट आदि मौजूद थे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
×