For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का आगाज  देशभर के खिलाड़ी देखेंगे यहां की सांस्कृतिक विरासत

अल्मोड़ा में योगासन प्रतियोगिता का आगाज, देशभर के खिलाड़ी देखेंगे यहां की सांस्कृतिक विरासत

03:26 PM Jan 31, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

अल्मोड़ा में खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया योगासन प्रतियोगिता का उद्घाटन

Advertisement

अल्मोड़ा, 31 जनवरी 2025
उत्तराखंड के अल्मोड़ा में राष्ट्रीय योगासन प्रतियोगिता का भव्य शुभारंभ हो गया है।इस प्रतियोगिता में में देशभर से आए 171 खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। खेल मंत्री रेखा आर्या ने इस प्रतियोगिता का उद्घाटन करते हुए कहा कि योगासन की जन्मभूमि उत्तराखंड में इस आयोजन से प्रदेश की सांस्कृतिक और धार्मिक विरासत को नया आयाम मिलेगा।

Advertisement


अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को मिलेगा बढ़ावा,बोली खेल मंत्री आर्या
खेल मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि यह प्रतियोगिता 31 जनवरी से 4 फरवरी तक चलेगी और इसमें 22 राज्यों के खिलाड़ी भाग ले रहे हैं। इस आयोजन के दौरान अल्मोड़ा की ऐतिहासिक धरोहरों को भी खिलाड़ियों से परिचित कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि हर टीम के खिलाड़ियों को जागेश्वर धाम और गोल्ज्यू देवता मंदिर के दर्शन कराए जाएं, ताकि वे उत्तराखंड की समृद्ध संस्कृति को नजदीक से समझ सकें।

Advertisement

almora-hosts-national-yogasana-championship-showcasing-cultural-heritage-to-athletes


योगासन प्रतियोगिता की प्रमुख विशेषताएं
5 श्रेणियों में आयोजित की जा रही है प्रतियोगिता
ट्रेडिशनल योगासन
आर्टिस्टिक योगासन सिंगल
आर्टिस्टिक पेयर
रिदमिक पेयर
आर्टिस्टिक ग्रुप
कुल 66 पदक दिए जाएंगे, जिसमें 22 स्वर्ण, 22 रजत और 22 कांस्य शामिल हैं।

Advertisement


उत्तराखंड को इस प्रतियोगिता में सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा है।


अल्मोड़ा में राष्ट्रीय खेल आयोजन से पर्यटन को मिलेगा बढ़ावा : विधायक मनोज तिवारी
विधायक मनोज तिवारी ने कहा कि इस आयोजन से अल्मोड़ा की सांस्कृतिक पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिलेगी। वहीं, जिलाधिकारी आलोक कुमार पांडेय ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर के खेल आयोजन से अल्मोड़ा के पर्यटन और सांस्कृतिक धरोहरों को नई ऊर्जा मिलेगी।
इस मौके पर मेयर अजय वर्मा, एसएसजे यूनिवर्सिटी के कुलपति प्रो. सतपाल सिंह बिष्ट, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक देवेंद्र पींचा, मुख्य विकास अधिकारी दिवेश शाशनी सहित कई गणमान्य व्यक्ति, खेल अधिकारी, आयोजक और दर्शक उपस्थित रहे।

Advertisement
Tags :
×