अल्मोड़ा:: गृह क्षेत्र मौलेखाल पहुँचने पर दर्जा मंत्री महेश्वर मेहरा का हुआ भव्य स्वागत
सल्ट / अल्मोड़ा:: चाय विकास बोर्ड के उपाध्यक्ष दर्जा राज्यमंत्री महेश्वर मेहरा के गृह क्षेत्र सल्ट मौलेखाल पहुँचते ही क्षेत्रीय लोगों ने खुशी जताते हुए गर्मजोशी से स्वागत किया।
शुक्रवार को मौलेखाल पहुंचकर मेहरा ने सभी से जनसंपर्क करते हुए सभी का धन्यवाद किया और बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया, दूर-दराज गाँवों से आयी महिलाओं, बुजुर्गों और नौजवानों ने महेश्वर मेहरा को बधाई दी।

शुक्रवार को मौलेखाल पहुंचकर मेहरा ने मुख्यमंत्री धामी और शीर्ष नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा की उन्हें जो जिम्मेदारी मिली है उसका वह पूरी प्रतिबद्धता के साथ निर्वहन करेंगे, उन्होंने कहा कि सल्ट क्षेत्र के साथ-साथ पूरे प्रदेश में जहां जहां भी सम्भावनाएँ होंगी वहाँ चाय के बागानों को विकसित किया जायेगा, महेश्वर मेहरा और उनके पूरे परिवार ने पिछले 35 सालों से सल्ट में भाजपा को खड़ा कर मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है,
कार्यक्रम में पूर्व उपाध्यक्ष जिला पंचायत शांति मेहरा, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री दिनेश मेहरा, पूर्व मंडल अध्यक्ष नंदन सिंह बिष्ट, चंदन सिंह मनराल, मनोहर सिंह नेगी, गणेश रावत, पूर्व छात्र महासंघ अध्यक्ष रोहित मेहरा, छात्र संघ अध्यक्ष रामनगर आशीष मेहरा, पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष चंदन सिंह बिष्ट, प्रधान संगठन अध्यक्ष रवि दत्त खंतवाल, क्षेत्र पंचायत सदस्य विक्रम रावत, लछम सिंह, नीमा देवी, आदि सैकड़ों ग्रामीण मौजूद रहे।