Almora news:: पीएमश्री जीजीआईसी द्वाराहाट में मनाया गया प्रवेश उत्सव, नव प्रवेसी छात्राओं का हुआ स्वागत
द्वाराहाट/ अल्मोड़ा:: पीएमश्री राबाइका द्वाराहाट में नव प्रवेशित छात्राओं के लिए प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि नगर पंचायत अध्यक्ष संगीता आर्या तथा प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने दीप प्रज्वलन के साथ किया।
इस अवसर पर इंस्पायर अवार्ड के लिए चयनित छात्राएं प्रतिभा आर्या, मीनाक्षी मैनाली तथा खुशबू आर्या को सम्मानित किया गया।
साथ ही सभी नव प्रवेशित छात्राओं को तिलक लगाकर, पुष्प गुच्छ और प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया गया।
मुख्य अतिथि संगीता आर्या ने नव प्रवेशित बच्चों को शुभकामना देते हुए कहा कि सरकार आज सरकारी विद्यालयों को अत्यधिक सुविधाएं प्रदान कर रही है। आप सभी उन सुविधाओं से अधिक से अधिक लाभान्वित हों। प्रधानाचार्या सोनिका नेगी ने सभी नव प्रवेशित बच्चों को जीवन पथ पर निरंतर अग्रसर रहने की शुभकामना दी और कठिन परिश्रम करने को कहा। इस अवसर पर कक्षा 6 के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। कार्यक्रम का संचालन माया मेहरा ने किया। कार्यक्रम में सोनिया देवी, मंजू, विमल साह, पूजा देवी,,किरन बिष्ट, रेनु तिवारी, अनीता कोठारी, प्रेमा जोशी,विमला देवी, कविता हर्वोला, प्रवीणा सुरभि पंत सहित अभिभावक शिक्षिकाएं उपस्थित रहे।