For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
almora news   भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी

Almora news:: भाजपा का बूथ संपर्क अभियान जारी

08:16 PM Apr 11, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

अल्मोड़ा:: भारतीय् जनता पार्टी राष्ट्रीय व प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर अल्मोड़ा नगर में बूथों मे सम्पर्क अभियान जारी है।
इसी क्रम मे भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता व पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष रघुनाथ सिंह चौहान ने बूथ संख्या 141जिला उद्योग केंद्र मे पर जाकर सम्पर्क किया, रघुनाथ सिंह चौहान ने सरकार की उपलब्धियों को आम जन के सामने रखा उन्होंने कहा मोदी जी के नेतृत्व मे आज भारत मे लगातार आगे बढ़ रहा है।

Advertisement

पूर्व दर्जा राज्य मंत्री बिट्टू कर्नाटक एक बूथ संख्या 138 का दौरा किया जिला उद्योग केंद्र के कार्यकर्ताओ के साथ बैठक की।
बूथ संख्या 121 दुगालखोला में अल्मोड़ा नगर निगम के मेयर अजय वर्मा ने प्रवास किया उन्होंने कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए कहा की आज देश व राज्य विकास की गंगा बह रही है, हर क्षेत्र में लगातार विकास हो रहा है, उन्होंने नगर निगम क्षेत्र मे भी विकास के लिए प्रतिबद्ध है ।
पूर्व दर्जा राज्यमंत्री गोविंद पिलख्वाल ने बूथ संख्या 150 एन टी डी मे प्रवास किया इस दौरान उन्होंने मंदिर सफाई, आदि कार्य किये उन्होंने कहा कि पार्टी के समर्पित कार्यकर्ता ही पार्टी को आगे बढ़ाते है और हर कार्यकर्ता को इससे आगे बढ़ाने का प्रयास भी करना चाहिए।
पूर्व जिलामंत्री संदीप श्रीवास्तव ने बूथ संख्या 147 , जगत भट्ट ने बूथ संख्या 146 ,मनीष जोशी ने बूथ संख्या 118 मे प्रवास किया,
नगर अध्यक्ष विनीत बिष्ट ने कहा कि पार्टी का हर कार्यकर्ता पार्टी के दिये दिशा निर्देशों का पालन करते हुए कार्य कर रहा है, बूथ बूथ मे जाकर कार्यकर्ता प्रवास कर रहे है और सरकार के कार्यो को आमजन तक पहुँचा रहे हैं।
कार्यक्रम मे पूर्व दर्जा राज्य मंत्री ए के सिकंदर पंवार, धर्मवीर आर्या, नवीन बिष्ट, प्रमोद पवार,देवेंद्र भट्ट, अनुप कुमार, आशीष कुमार,जगदीश नगरकोटी,गौरव कांडपाल,आशीष कुमार,राजिक अंसारी, रमेश लाल, पियूष कुमार, पार्षद राहुल जोशी ,पार्षद संजय जोशी, पार्षद विजय भट्ट, आदि अनेक लोग उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
×