For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों को 70 लाख की पुस्तकें मिलना छात्र संघर्ष का परिणाम   आशीष जोशी

अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों को 70 लाख की पुस्तकें मिलना छात्र संघर्ष का परिणाम:: आशीष जोशी

09:00 PM May 18, 2025 IST | editor1
Advertisement
Advertisement

जियारानी छात्रावास में सुरक्षा दीवार का निर्माण शुरू

अल्मोड़ा::अल्मोड़ा विश्वविद्यालय के परिसरों में शैक्षिक और सुरक्षा के क्षेत्र में दो ऐतिहासिक कदम उठाए गए हैं।
छात्र नेता आशीष जोशी ने इसे वर्षों के संघर्ष का परिणाम बताया है।
उन्होंने कहा कि निरंतर प्रयासों के परिणामस्वरूप सभी परिसरों के लिए 70 लाख रुपये की पुस्तकों की खरीद को मंजूरी दी है। इसके साथ ही, अल्मोड़ा परिसर के जियारानी छात्रावास में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य भी शुरू हो चुका है। ये दोनों उपलब्धियाँ न केवल विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों के लिए गर्व का विषय हैं।

Advertisement

70 लाख की पुस्तकों से समृद्ध होंगे पुस्तकालय

Advertisement

विश्वविद्यालय के पुस्तकालयों को आधुनिक और गुणवत्तापूर्ण संसाधनों से लैस करने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है। प्रशासन ने 70 लाख रुपये की लागत से नवीनतम पुस्तकों की खरीद को हरी झंडी दिखाई है, जो विद्यार्थियों को उनकी पढ़ाई, शोध और करियर निर्माण में महत्वपूर्ण सहायता प्रदान करेंगी। वकौल आशीष इस उपलब्धि के पीछे वर्षों की मेहनत और प्रशासन के साथ लगातार संवाद रहा है।
उन्होंने कहा कि बार-बार प्रशासन के सामने यह मुद्दा रखा कि विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षिक संसाधनों का अधिकार है। उनकी इस जिद और समर्पण का परिणाम आज सभी के सामने है।

जियारानी छात्रावास में सुरक्षा दीवार: छात्राओं के लिए सुरक्षित माहौल

Advertisement

आशीष ने कहा कि अल्मोड़ा परिसर के जियारानी छात्रावास में लंबे समय से एक सुरक्षा दीवार की आवश्यकता महसूस की जा रही थी। इस मुद्दे को उन्होंने छात्र हितों में न केवल गंभीरता से लिया, बल्कि इसे हकीकत में बदलने के लिए प्रशासन के साथ कड़ा संघर्ष किया। कई बैठकों, तीखी बहसों और अनगिनत पत्राचार के बाद, आखिरकार जियारानी छात्रावास में सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य शुरू हो गया है।

Advertisement