For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
almora  गांव का स्कूल  शहर जैसी कंप्यूटर लैब  देखिए कैसे बदल रही है पहाड़ की तस्वीर

Almora -गांव का स्कूल, शहर जैसी कंप्यूटर लैब! देखिए कैसे बदल रही है पहाड़ की तस्वीर

04:34 PM Apr 15, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

हवालबाग के ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेंस एकेडमी में बच्चे सीख रहे कंप्यूटर

Advertisement

जब उत्तरा न्यूज की टीम हवालबाग के ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेंस एकेडमी पहुंची तो आंखें खुली की खुली रह गईं। स्कूल की कंप्यूटर लैब में एक-दो नहीं, बल्कि पूरे 18 कंप्यूटर कतार में लगे हुए थे, और हर कंप्यूटर के सामने बच्चे ध्यान से पढ़ाई कर रहे थे। पहाड़ के एक गांव में बच्चों को ऐसा डिजिटल माहौल मिलते देखना वाकई चौंकाने वाला था।

Advertisement

अल्मोड़ा से 15 किलोमीटर दूर, शहर जैसी सुविधाएं

Advertisement

ये स्कूल अल्मोड़ा मुख्यालय से करीब 15 किलोमीटर दूर है। गांव के बच्चों के लिए इस तरह की सुविधा जुटाना आसान नहीं था, लेकिन स्कूल के प्रधानाचार्य अशोक पंत ने हार नहीं मानी। उन्होंने धीरे-धीरे स्कूल को इस मुकाम तक पहुंचाया जहां अब बच्चे कंप्यूटर जैसे ज़रूरी विषयों में भी हाथ आजमा रहे हैं।

Advertisement

तकनीकी शिक्षा को मिल रहा बढ़ावा

अशोक पंत बताते हैं – "आज के जमाने में तकनीक की समझ जरूरी है। अगर बच्चों को अभी से कंप्यूटर से जोड़ा नहीं गया, तो वो आगे चलकर बहुत पीछे रह जाएंगे।" यही सोचकर उन्होंने कंप्यूटर शिक्षा को स्कूल का अहम हिस्सा बनाया।

एनजीओ की मदद से बदली तस्वीर

इस डिजिटल बदलाव में अल्मोड़ा के दिनेश मेहता और उनका कंप्यूटर शिक्षा एनजीओ भी बड़ी भूमिका निभा रहा है। एनजीओ की मदद से स्कूल को कंप्यूटर जैसे संसाधन मिले हैं और बच्चों को बेहतर तकनीकी शिक्षा दी जा रही है। अशोक पंत मानते हैं कि ऐसी साझेदारी गांव के बच्चों के लिए वरदान जैसी है।

गांव में भी अब उड़ान भरने को तैयार हैं बच्चे

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रेंस एकेडमी अब सिर्फ एक स्कूल नहीं, बल्कि डिजिटल क्रांति की एक मिसाल बन चुका है। यहां पढ़ने वाले बच्चों को देखकर तो यही लगता है।

📌Uttra News पर पढ़ते रहिए ऐसे ही खास रिपोर्ट्स।
👉 www.uttranews.com

Advertisement