For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
almora   नदी में नहाने गए युवक व किशोर डूबे  मौत

Almora:: नदी में नहाने गए युवक व किशोर डूबे, मौत

06:51 AM Apr 19, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: काकड़ीघाट-द्वारसौ मोटर मार्ग से सटी सिरौता नदी में बीते दिन शुक्रवार को किशोर और युवक की डूबने से मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंचे लोगों ने दोनों के शवों को बाहर निकाला। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में मातम पसरा हुआ है। जानकारी के मुताबिक शुक्रवार को ताड़ीखेत ब्लॉक के घिघारी गांव निवासी 18 वर्षीय करन बोहरा और 17 वर्षीय योगेश बोहरा अपने दोस्त शुभम और अमन के साथ घूमने के लिए निकले थे। दोपहर का समय होने से चारों किशोर काकड़ीघाट बाजार से कुछ दूरी पर स्थित सिरौता नदी में नहाने उतर गए। इस बीच करन और योगेश नदी में अपना संतुलन नहीं संभाल पाए और डूबने लगे। दोस्तों की नजर पड़ी तो उन्होंने चिल्लाना शुरू कर दिया। शोर सुनकर आसपास के क्षेत्रों से ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने दोनों को बचाने के भरसक प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। जब तक उन्हें निकाला जा सका तब तक दोनों की मौत हो चुकी थी। घटना के बाद क्षेत में मातम पसरा हुआ है। 17 साल के योगेश और 18 साल मौत से हर कोई स्तब्ध है। उपराजस्व निरीक्षक विजेंद्र नाथ ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए रानीखेत भेजा जा रहा है। इधर पता चला है कि दोनों ने 12वीं की परीक्षा दी है और आज (शनिवार)को उनका रिजल्ट आने वाला था।

Advertisement

Advertisement
Advertisement