For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
महिला से नाराज़ युवक ने घर में लगाई आग  मां बेटे समेत तीन लोग झुलसे

महिला से नाराज़ युवक ने घर में लगाई आग, मां-बेटे समेत तीन लोग झुलसे

06:52 PM Apr 13, 2025 IST | उत्तरा न्यूज टीम
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

मध्यप्रदेश के टीकमगढ़ जिले के बलदेवगढ़ कस्बे में शनिवार तड़के एक सनसनीखेज घटना ने इलाके को हिला दिया। यहां एक युवक ने अपनी महिला मित्र से रिश्ता टूटने की खीझ में उसके घर में आग लगा दी। इस आगजनी में महिला समेत उसका 14 वर्षीय बेटा और एक रिश्तेदार झुलस गए। तीनों को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

Advertisement

घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने हालात का जायजा लिया और मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ हत्या के प्रयास समेत कई गंभीर धाराओं में केस दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक, 36 वर्षीय महिला हाल ही में बलदेवगढ़ के एक किराए के मकान में रहने आई थी। उसका पूर्व में राजेंद्र रैकवार नामक युवक से संबंध था, लेकिन कुछ समय पहले महिला ने उससे दूरी बना ली थी। इसी बात से नाराज़ होकर आरोपी ने यह खौफनाक कदम उठाया।

Advertisement

पुलिस अधिकारी राहुल कटारे के अनुसार, 35 वर्षीय आरोपी राजेंद्र रैकवार ने पहले महिला के घर में जबरन घुसने की कोशिश की, लेकिन असफल रहने पर उसने खिड़की से पेट्रोल डालकर आग लगा दी। आग लगते ही घर में अफरा-तफरी मच गई और महिला आग की चपेट में आ गई। उसके चेहरे और दोनों हाथों पर गंभीर चोटें आई हैं, जबकि उसका बेटा और एक अन्य रिश्तेदार भी झुलस गया है।

Advertisement

पुलिस के मुताबिक, पीड़िता ने एक सप्ताह पहले भी आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी, लेकिन तब उसने यह स्पष्ट नहीं किया था कि आरोपी उसे परेशान कर रहा है या उसका पीछा कर रहा है। अब पुलिस ने पूरे मामले को गंभीरता से लेते हुए आरोपी पर सख्त धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। वारदात के बाद से आरोपी फरार है और उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं। इलाके में इस घटना को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।

Advertisement

Advertisement
×