For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में वार्षिक परीक्षाफल घोषित शुभांगी रही टॉपर

ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में वार्षिक परीक्षाफल घोषित,शुभांगी रही टॉपर

07:51 PM Mar 29, 2025 IST | editor1
Advertisement job
Advertisement vivekanandssm

अल्मोड़ा:: ज्ञान विज्ञान चिल्ड्रंस एकेडमी हवालबाग में आज वार्षिक परीक्षाफल घोषित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में एक समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए पुरस्कृत किया गया।
विद्यालय की प्रधानाचार्य अशोक पंत ने बताया कि इस वर्ष की परीक्षा में शुभांगी पंत ने सर्वोच्च स्थान प्राप्त किया है।
उन्होंने सभी बच्चों को उनकी कड़ी मेहनत के लिए बधाई दी और उनसे नई कक्षा में और अधिक उत्साह और मेहनत के साथ पढ़ाई करने का आग्रह किया।
प्रधानाचार्य ने अभिभावकों को बच्चों की इस वर्ष की उपलब्धियों और नए सत्र की कार्य योजना के बारे में भी जानकारी दी। अभिभावकों ने विद्यालय को पठन-पाठन और अन्य गतिविधियों के लिए अपने सुझाव दिए।
यह कार्यक्रम विद्यालय के प्रबंध समिति के सदस्य विनोद पंत, अभिभावक संघ के अध्यक्ष लक्ष्मण राम और कार्यकारिणी के पदाधिकारी नरेंद्र मेहता, पूरन मेहता और अन्य सदस्यों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का संचालन गोविंद कुमार द्वारा किया गया। इस अवसर पर अध्यापक हेम सती, रजत मेहता, पीयूष धोनी, लता नेगी, माया बिष्ट ने विचार रखे। अध्यापक रश्मि पंत, गीता मुस्यूनी, गीता नेगी, अंजलि, विमला मेहता, ममता जोशी, भगवती के अतिरिक्त अभिभावक उपस्थित रहे।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :