अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

लखनऊ चारबाग रेलवे स्टेशन पर पुलिसकर्मी ने बच्चें को मारा जोर से डंडा तो भिड़ गए माता-पिता वीडियो आया सामने

12:15 PM Mar 21, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

राजधानी लखनऊ में उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग रेलवे स्टेशन का एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर जोर से डंडा मार देता है जिसके बाद काफी हंगामा खड़ा हो जाता है।

Advertisement

हालांकि जीआरपी इंस्पेक्टर इस वीडियो को पुराना बता रहे हैं। दरअसल रेलवे स्टेशन के फुट ओवर ब्रिज पर एक पुलिसकर्मी बच्चे के हाथ पर जोर से डंडा मार देता है। इसके बाद उसके माता-पिता भड़क जाते हैं और गुस्से में आ जाते हैं।

Advertisement

गुस्साई हुई महिला पुलिस कर्मी को चप्पल मार देती है। इस पर पुलिसकर्मी उसे धक्का दे देता है। महिला इसके बाद भी पीछे नहीं हटती और पुलिसकर्मी को दो-तीन चप्पल और जड़ देती है।

Advertisement

चारबाग जीआरपी प्रभारी धर्मवीर सिंह ने बताया कि यह वीडियो पुराना है। उन्होंने बताया कि वीडियो में दिख रहा पुलिसकर्मी यहां अब तैनात नहीं है। वीडियो दो दिन से वायरल है। इसकी जांच कर पता लगाया जा रहा है कि यह मूल रूप से कब बनाया गया है।

Advertisement

Advertisement
Tags :
LucknowRailway Station
Advertisement