For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
हवालबाग के न्याय पंचायतों में जलवायु परिवर्तन पर चलाया जागरूकता अभियान

हवालबाग के न्याय पंचायतों में जलवायु परिवर्तन पर चलाया जागरूकता अभियान

07:53 PM May 09, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा: हवालबाग विकास खण्ड के न्याय पंचायत पातलीबगड़ और ज्यूला ग्वालाकोट क्षेत्र के भाटनयाल ज्यूला तथा सकार , मेहला पंचायतों में, स्थानीय लोगों, विशेषकर ग्रामीण महिलाओं को जलवायु परिवर्तन बारे में बताया।

Advertisement


द हंगर प्रोजेक्ट ने जलवायु प्रदूषण के खतरों के बारे में जागरूकता बढ़ाने के लिए 10 दिवसीय अभियान 30 ग्राम पंचायतों में चल रहा है।

Advertisement


अभियान के दौरान, महिलाओं ने घर-घर जाकर और रैलियों का आयोजन करके स्थानीय लोगों को जलवायु प्रदूषण के गंभीर प्रभावों और इससे बचाव के तरीकों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने लोगों को बताया कि कैसे वायु और जल प्रदूषण उनके स्वास्थ्य और पर्यावरण को नुकसान पहुँचा रहा है। साथ ही, उन्होंने जल संरक्षण के महत्व पर भी ज़ोर दिया।

Advertisement


दीपा मेहता और प्रेमा मेहता जो इस अभियान में सक्रिय रूप से शामिल थीं, ने कहा, "हमने लोगों को जलवायु प्रदूषण के कारण होने वाली बीमारियों और खेती पर इसके बुरे असर के बारे में समझाया। हमारा उद्देश्य है कि हर कोई इस खतरे को समझे और इसे कम करने के लिए कदम उठाए।" उन्होंने प्लास्टिक कचरे के प्रबंधन और स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग पर भी बात की।
आयोजकों ने उम्मीद जताई कि इस जागरूकता अभियान से लोगों में जलवायु प्रदूषण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी और वे एक स्वस्थ पर्यावरण के लिए मिलकर काम करेंगे।

Advertisement

Advertisement