For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
bengaluru  ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारने के बाद अब महिला ने पैरों में गिरकर मांगी माफी  कहा   हमें बेंगलुरु से प्यार है   देखें वीडियो

Bengaluru: ऑटो ड्राइवर को चप्पल से मारने के बाद अब महिला ने पैरों में गिरकर मांगी माफी, कहा- 'हमें बेंगलुरु से प्यार है' (देखें वीडियो)

02:54 PM Jun 02, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement
Advertisement

कर्नाटक के बेंगलुरु में एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई। यहां एक महिला ने पहले ऑटो रिक्शा चालक को चप्पल से मारा था। उसने ऑटो चालक पर आरोप लगाया था कि उसने उसका पर कुचला है और बिना सहमति के उसका वीडियो बनाया है।

Advertisement


इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद बेंगलुरु पुलिस ने बिहार की प्रवासी महिला के खिलाफ मामला दर्ज किया था। यह घटना शनिवार 31 मई की है। आरोपी महिला की पहचान पंखुड़ी मिश्रा के रूप में हुई जिनकी उम्र 28 साल है।

Advertisement

पता चला कि मिश्रा ने शनिवार को दोपहर करीब 3:00 बजे बेलंदूर के सेंट्रो मॉल के बाहर ऑटोरिक्शा चालक पर चप्पल से हमला किया।


मिश्रा को ऑटोरिक्शा चालक से माफी मांगते हुए दिखाने वाला एक वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। क्लिप में मिश्रा यह कहते हुए नजर आ रही हैं कि उन्हें बैंगलोर और बेंगलुरु की संस्कृति से प्यार है।

Advertisement

वीडियो में महिला ऑटो चालक लोकेश के पैरों में गिरती हुई दिखाई दे रही है और कह रही है कि वह घबरा गई क्योंकि वह गर्भवती है।

Advertisement
Tags :