mobile-adCustom Ad Block Detection
For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
बड़ा हादसा   पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट  छह की हुई मौत  कई घायल

बड़ा हादसा : पटाखा फैक्ट्री में हुआ विस्फोट, छह की हुई मौत, कई घायल

01:44 PM Jan 04, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

तमिलनाडु के विरुधुनगर में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस दौरान छह लोगों की मौत हो गई है। जिसमें कई लोग घायल हो गए है। विरुधुनगर जिले के सत्तूर इलाके में स्थित पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ।

Advertisement bjp-ad 25


मरने वालों में फैक्ट्री के ही छह कर्मचारी हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फैक्ट्री में चार कमरे थे, जो धमाके के बाद ध्वस्त हो गए। सूचना के बाद अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंचा और कुछ घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया। यह हादसा किन कारणों से हुआ इसका अभी तक कुछ पता नहीं चल पाया है।

Advertisement abhishek-joshi ad-bjp

लेकिन माना जा रहा है कि शॉर्ट सर्किट की वजह से यह हादसा हुआ।

Advertisement

तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में कई पटाखा फैक्ट्री हैं और यहां कई हादसे हो चुके हैं। मुख्यमंत्री एमके स्टालिन ने बीते साल हुए एक हादसे के बाद पटाखा फैक्ट्रियों में सेफ्टी रेगुलेशन की जांच करने का निर्देश दिया था।

Advertisement

हालांकि इसके बावजूद वहां हादसे नहीं रुक रहे हैं।
तेलंगाना के यदाद्रि-भुवनगिरि जिले में शनिवार को एक फैक्टरी में विस्फोट से एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज जारी है और उसकी हालत स्थिर है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह विस्फोट उस कारखाने में हुआ जहां विस्फोटक सामग्री बनाई जाती है।

Advertisement
Tags :
×