For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
महाकुंभ में बड़ा बदलाव  किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बाहर

महाकुंभ में बड़ा बदलाव: किन्नर अखाड़े से ममता कुलकर्णी और लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी बाहर

07:52 PM Jan 31, 2025 IST | editor1
Advertisement

प्रयागराज में जारी महाकुंभ के दौरान किन्नर अखाड़े में बड़ा फेरबदल हुआ है। अखाड़े के संस्थापक ऋषि अजय दास ने पूर्व अभिनेत्री ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर पद से हटाते हुए उन्हें अखाड़े से निष्कासित कर दिया है। साथ ही, लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी को भी आचार्य महामंडलेश्वर पद और अखाड़े से बाहर कर दिया गया है।

Advertisement

Advertisement

अखाड़े का होगा पुनर्गठन

Advertisement

ऋषि अजय दास ने कहा कि अखाड़े का नए सिरे से पुनर्गठन किया जाएगा और जल्द ही नया आचार्य महामंडलेश्वर नियुक्त किया जाएगा।

Advertisement

हाल ही में लिया था संन्यास

ममता कुलकर्णी ने कुछ दिन पहले ही महाकुंभ के दौरान संन्यास की घोषणा की थी। उन्होंने किन्नर अखाड़े की आचार्य महामंडलेश्वर डॉ. लक्ष्मी नारायण त्रिपाठी से भेंट करने के बाद संगम पर पिंडदान की रस्म निभाई थी। संन्यास लेने के बाद उन्हें नया आध्यात्मिक नाम "श्री यमई ममता नंद गिरि" दिया गया था और उन्हें महामंडलेश्वर बनाया गया था।

ममता को महामंडलेश्वर बनाए जाने पर हुआ था विवाद

ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बनाए जाने के फैसले का कई संतों और धार्मिक संगठनों ने विरोध किया था। बाबा रामदेव ने भी इस पर सवाल उठाते हुए कहा था कि "जो लोग कल तक सांसारिक सुखों में लिप्त थे, वे एक दिन में संत और महामंडलेश्वर कैसे बन सकते हैं?"

Advertisement
×