अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

उत्तराखंड चारधाम यात्रा पर बड़ा अपडेट, केदारनाथ-बदरीनाथ, गंगोत्री के लिए 2025 में ऐसे होगा रजिस्ट्रेशन

06:40 PM Mar 17, 2025 IST | editor1
Advertisement

केदारनाथ बद्रीनाथ गंगोत्री उत्तराखंड के चार धाम यात्रा के रजिस्ट्रेशन को लेकर एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बताया जा रहा है कि उत्तराखंड चार धाम यात्रा पर जाने वाले तीर्थ यात्रियों का रजिस्ट्रेशन इस बार आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा।

Advertisement

Advertisement

आधार कार्ड से जुड़ी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद यात्रा का पंजीकरण शुरू किया जाएगा। पर्यटन विभाग के अनुसार मंजूरी का इंतजार किया जा रहा है।

Advertisement

Advertisement

प्रक्रिया पूरे होने के बाद पंजीकरण शुरू कर दिया जाएगा। चार धाम यात्रा की घोषणा होने के साथ ही धामो के कपाट खुलने का दिन भी तय हो गया है। गंगोत्री और यमुनोत्री के कपाट खुलने का समय तय होना बाकि है। इस बीच यात्रा के पंजीकरण की प्रक्रिया को शुरू किए जाने की यात्रा पंजीकरण पोर्टल को ओपन किया जाना है।

पर्यटन विभाग इसे 15 मार्च से 20 मार्च के बीच कभी भी शुरू करने के लिए कह रहा है। अभी भी पंजीकरण शुरू होने में कुछ समय लग सकता है। इस बार यात्रा का पंजीकरण आधार कार्ड से लिंक किया जाएगा जिसे लेकर सभी प्रक्रियाएं शुरू कर दी गई है। इस प्रक्रिया के पूरे होने के बाद पर्यटन विभाग की ओर से रजिस्ट्रेशन को मंजूरी मिल जाएगी।

सचिव पर्यटन सचिन कुर्वे का कहना है कि सभी तैयारियां पूरी हो गई है सिर्फ आधार कार्ड से लिंक किए जाने की तकनीकी प्रक्रिया पूरी होनी बाकी है। औपचारिकताएं पूरी होते ही पंजीकरण शुरू किए जाने की घोषणा कर दी जाएगी।

Advertisement
Advertisement
Next Article