For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा  कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

अल्मोड़ा: कांग्रेस नेता बिट्टू कर्नाटक ने पार्टी से दिया इस्तीफा

09:01 PM Jan 01, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement

Almora: नगर निकाय चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। आज अल्मोड़ा के कांग्रेस नेता ने पार्टी को अलविदा कह दिया। इस बार कांग्रेस के वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष, पूर्व दर्जा मंत्री बिट्टू कर्नाटक ने देहरादून में आयोजित एक प्रेस वार्ता में कांग्रेस छोड़ने की घोषणा की।

Advertisement


देहरादून में आयोजित प्रेस वार्ता में कांग्रेस नेता ​रहे बिटटू कर्नाटक ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों पर सवाल उठाए। कर्नाटक ने यहां तक कह दिया कि कांग्रेस में अब नैतिक मूल्यों की कोई जगह नही बची है और लगातार पार्टी कार्यकर्ताओं की उपेक्षा हो रही है।

Advertisement

उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अल्मोड़ा के नगर निगम चुनाव में मेयर का टिकट बाहरी व्यक्ति को दिया गया,और पार्टी के मेहनती और पुराने कार्यकर्ताओं को नजरअंदाज किया गया,इससे व्यथित होकर वह कांग्रेस छोड़ रहे है। कर्नाटक के बीजेपी ज्वाइन करने की संभावना है।

Advertisement

Advertisement
Advertisement
Tags :
×