कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या नए दौलाघट चौना में किया आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण
अल्मोड़ा/हवालबाग:हवालबाग विकासखंड के दौलाघट चौना में कैबिनेट मंत्री रेखा आर्या ने नव-निर्मित आंगनबाड़ी केंद्र का लोकार्पण किया। इस अवसर पर स्थानीय ग्रामवासियों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।
इस मौके परमुख्य अतिथि रेखा आर्या ने कहा कि राज्य सरकार ग्रामीण क्षेत्रों के चहुंमुखी विकास के लिए कृतसंकल्पित है। आंगनबाड़ी केंद्र न केवल बच्चों के प्रारंभिक विकास का आधार होते हैं, बल्कि मातृशक्ति को भी जागरूक एवं सशक्त बनाने में इनकी महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने क्षेत्र के लोगों को भरोसा दिलाया कि आगे भी ऐसी जन-कल्याणकारी योजनाएं निरंतर जारी रहेंगी।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्षेत्र के ज्येष्ठ ब्लॉक प्रमुख गोपाल सिंह खोलिया ने की, जिन्होंने अपने संबोधन में आंगनबाड़ी केंद्र की उपयोगिता और सरकार द्वारा बच्चों एवं माताओं के कल्याण हेतु किए जा रहे प्रयासों पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम का संचालन क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल खोलिया द्वारा किया गया।
इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष महेश नयाल, विधायक प्रतिनिधि भुवन जोशी, मण्डल अध्यक्ष गणेश जलाल , ग्राम पंचायत प्रशासक गंगा खोलिया, बाल विकास अधिकारी विनीता सक्सेना एवं आंगनबाड़ी सहायिका शांति देवी भी उपस्थित रहीं, जिन्होंने केंद्र की कार्यप्रणाली एवं सुविधाओं की जानकारी दी।
कार्यक्रम में क्षेत्र के कई प्रमुख नागरिकों और युवाओं की उपस्थिति ने उत्साह को और बढ़ा दिया। उपस्थित गणमान्य व्यक्तियों में जगजीवन खोलिया, दीपक बोरा, महेंद्र खोलिया, कैलाश बोरा, मनीष अधिकारी, शुभम डांगी, पवन कुमार, संतोष भंडारी, प्रकाश पंत, लोकेश भंडारी, नंदन खोलिया, बहादुर सिंह, नारायण राम, विरेन्द्र चिलवाल, महामंत्री ललित तिवारी ,महेन्द्र बिष्ट , अशोक जलाल , पान सिंह बिष्ट, गणेश अधिकारी जी,महेश डांगी,प्रकाश डांगी ,महेन्द्र लाल समेत बड़ी संख्या में ग्रामवासी, महिलाएं मौजूद रहीं।