अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

उत्तराखंड में बदला मौसम, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी और मैदानी क्षेत्रों में बारिश

04:51 PM Mar 15, 2025 IST | editor1
Advertisement

उत्तराखंड में मौसम ने अचानक करवट बदल ली है। औली, बदरीनाथ और यमुनोत्री समेत ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी होने से तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। वहीं, मैदानी इलाकों में रुक-रुक कर बारिश हो रही है, जिससे ठंड फिर से लौट आई है। बर्फबारी के कारण पहाड़ों में सर्द हवाएं चलने लगी हैं, जिससे लोगों को ठंड का अधिक अहसास होने लगा है।

Advertisement

Advertisement

मौसम विभाग ने पहले ही उत्तराखंड के पर्वतीय जिलों में हल्की बारिश की संभावना जताई थी, जबकि देहरादून, हरिद्वार और नैनीताल में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट जारी किया गया था। यमुनोत्री धाम और उसके आसपास बीती रात से बर्फबारी जारी है, जबकि निचले इलाकों में लगातार बारिश हो रही है। हालांकि, यमुनोत्री हाईवे पर अभी तक यातायात सामान्य बना हुआ है।

Advertisement

Advertisement

पिछले कुछ दिनों से उत्तराखंड के मैदानी इलाकों में धूप खिलने से तापमान में वृद्धि दर्ज की गई थी, लेकिन अब मौसम बदलने के बाद तापमान में गिरावट आ रही है। शुक्रवार रात को न्यूनतम तापमान 16.1 डिग्री दर्ज किया गया था, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था। लेकिन बारिश और बर्फबारी के कारण तापमान में और गिरावट होने की संभावना है। मौसम विभाग के पूर्वानुमान के अनुसार, 17 मार्च तक राज्य में खराब मौसम बना रहेगा और इस दौरान 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

Advertisement
Advertisement
Next Article