For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement

Chardham Yatra: 18 वर्षीय युवक की मौत,गंगोत्री से वापस लौटते समय बिगड़ी ​तबियत

08:49 PM May 26, 2023 IST | Newsdesk Uttranews
chardham yatra  18 वर्षीय युवक की मौत गंगोत्री से वापस लौटते समय बिगड़ी ​तबियत

चारधाम यात्रा में आए एक 18 वर्षीय युवक की मौत की सूचना आ रही है। यह युवक अपने अपने माता पिता और भाई सहित 20 लोगों के साथ गंगोत्री धाम की यात्रा पर आया था और वह लोग गंगोत्री दर्शन कर लौट रहे थे कि अचानक युवक की तबियत बिगड़ी और बाद में उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद शव को उसके परिजनों के सुर्पुद कर दिया है।

Advertisement


थाना हर्षिल के थानाध्यक्ष दिलमोहन बिष्ट ने जानकारी देते हुए बताया कि नवरचना सोसायटी मुंबई में रहने वाला 18 वर्षीय मंथन कासट पुत्र मनोज कासट अपने मां,पिता और भाई सहित 20 लोगों के दल के साथ गंगोत्री दर्शन के लिए आया हुआ था। गंगोत्री में दर्शन करने के बाद यह लोग वापस लौट रहे थे।

Advertisement

वापस लौटने के दौरान कोपांग के पास मंथन कसट का स्वास्थ्य खराब हो गया और वह बेहोश हो गया। मंथन को नजदीक के कोपांग में आईटीबीपी चौकी के अस्पताल ले जाया गया,यहां उसे प्राथमिक उपचार दिया गया और फिर हर्षिल के प्राथमिक स्वास्थय केंद्र में दिखाय गया,यहां चिकित्सकों ने जांच करने के बाद मंथन को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के अनुसार ब्रेन हैमरेज के कारण युवक की मौत हुई है। बताया जा रहा है कि युवक पहले से बीमार रहता था।

Advertisement

Advertisement