For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
मुख्यमंत्री धामी ने जताया पीएम का आभार  अब दिल्ली देहरादून के बीच की दूरी हो गई 40 किलोमीटर कम

मुख्यमंत्री धामी ने जताया पीएम का आभार, अब दिल्ली देहरादून के बीच की दूरी हो गई 40 किलोमीटर कम

02:03 PM Apr 21, 2025 IST | uttranews desk
Advertisement

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव जी का आभार व्यक्त किया है। देवबंद से रुड़की के बीच नई रेल परियोजना बनाई गई है जो दिल्ली से देहरादून की दूरी को 40 किलोमीटर कम कर देगा।

Advertisement


करीब 29.55 किलोमीटर लंबी यह रेलवे लाइन परियोजना के लिए केंद्र ने रेल संरक्षण आयुक्त की भी मंजूरी दे दी है। इस खंड का अभी हाल ही में 122 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से सफल स्पीड ट्रायल भी किया गया था।

Advertisement

इस महत्वपूर्ण उपलब्धि पर उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रेल मंत्री अश्विन वैष्णव जी को धन्यवाद दिया है।

Advertisement


मुख्यमंत्री का कहना है कि यह परियोजना उत्तराखंड के लोगों के लिए काफी महत्वपूर्ण है। इससे नए विकास के रास्ते खुलेंगे और क्षेत्र में पर्यटन रोजगार और व्यापार को भी नई ऊंचाइयां मिलेगी।

Advertisement

सीएम ने कहा कि पीएम मोदी के नेतृत्व में देश के इंफ्रास्ट्रक्चर में अभूतपूर्व विकास हुआ है।


उत्तराखंड में रेलवे नेटवर्क को मजबूत करना हमारी प्राथमिकता हमेशा से रही है और देवबंद रुड़की रेल लाइन इस दिशा में एक ऐतिहासिक कदम है।

Advertisement
Tags :