अभी अभी
उत्तराखंड | नैनीतालहरिद्धारसोमेश्वररूद्रप्रयागरामनगरभतरोजखानबेरीनागबेतालघाटबागेश्वरपौड़ी गढ़वालपिथौरागढ़हरिद्वारहल्द्धानीदेहरादूनअल्मोड़ाताड़ीखेतचम्पावतऊधम सिंह नगरउत्तरकाशी
जॉब अलर्ट
देश | हिमांचल प्रदेश
दुनिया
Advertisement

CM धामी ने हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा में जताई नाराजगी,अब उत्तराखंड में अफसरों की होगी छुट्टी

02:49 PM Mar 21, 2025 IST | uttranews desk
featuredImage featuredImage
Advertisement

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हाल ही में सीएम हेल्पलाइन 1905 की समीक्षा के दौरान अधिकारियों पर सख्त रुख अपनाया। दिल्ली से वर्चुअल माध्यम से जुड़े सीएम धामी ने कहा कि जनता की शिकायतों को समय पर हल न करने वाले लापरवाह अफसर पर अब कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisement

उन्होंने अधिकारियों को यह भी चेतावनी दी कि जो लोग अपनी जिम्मेदारी को नहीं निभा रहे हैं उन्हें कारण बताओं नोटिस जारी किया जाएगा और जरूरत पड़ने पर कठोर से कठोर कदम भी उठाए जाएंगे।

Advertisement

मुख्यमंत्री का कहना है कि सरकार जनता के लिए है और जनता की समस्याओं का तुरंत समाधान हमारा कर्तव्य है। समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने यह भी निर्देश दिए की सभी विभाग के अध्यक्ष ये निश्चित करें कि कर्मचारियों की सेवा निवृत्ति के बाद उनके बकाया भुगतान एक महीने के भीतर किए गए हैं कि नहीं। यह बात उन्होंने नई दिल्ली के वर्चुअल समीक्षा के दौरान कही।

Advertisement

बैठक में मुख्य सचिव राधा रतूड़ी, अपर मुख्य सचिव आनंद बर्द्धन, डीजीपी दीपम सेठ जैसे वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इसके अलावा सभी जिलाधिकारी और विभागों के सचिव भी वर्चुअल रूप से शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने साफ-साफ कहा कि जनता की सेवा में कोई भी कमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Advertisement

खास तौर पर राजस्व विभाग, शिक्षा विभाग और वन विभाग में शिकायतों के निवारण में देरी पर मुख्यमंत्री ने कड़ी नाराजगी जताई।

उन्होंने कहा कि इन विभागों में लंबित शिकायतों की संख्या सबसे ज्यादा है और इसके लिए जिम्मेदार अधिकारियों से स्पष्टीकरण मांगा जाए।

मुख्यमंत्री धामी ने सभी जिलाधिकारी को यह हिदायत दी की राजस्व से जुड़े मामलों की नियमित निगरानी की जाए और जहां शिकायतें ज्यादा आ रही हैं वहां की समस्याओं का कारण जानकर तुरंत समाधान किया जाए। उन्होंने जोर दिया कि हर समस्या का समाधान इस स्तर पर हो जहां उसका हल संभव हो।

Advertisement
Tags :
Cm dhamiuttarakhand news
Advertisement