For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सीएम धामी ने किया शुभारंभ  अब उत्तराखंड को मिलेगी तीन हवाई सेवाओं की सौगात

सीएम धामी ने किया शुभारंभ, अब उत्तराखंड को मिलेगी तीन हवाई सेवाओं की सौगात

08:09 PM Nov 07, 2024 IST | editor1
Advertisement

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने तीन हवाई सेवाओं का शुभारंभ कर दिया है। इसमें राज्य के अंदर संचालित होने वाली देहरादून से गौचर और देहरादून से जोशियाड़ा के बीच पवन हंस क्षेत्रीय संपर्क योजना के अंतर्गत हेली सेवाएं संचालित करेगी। वहीं अब दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा संचालन का एलायंस एयर करेगी।

Advertisement

Advertisement

प्रदेश में हेली सेवाओं का दायरा लगातार बढ़ रहा है। चमोली के गौचर और उत्तरकाशी के जोशियाड़ा के लिए नई हेली सेवा शुरू की जा रही है। यह सेवाएं 13 नवंबर से प्रत्येक सोमवार से लेकर शनिवार के बीच संचालित की जाएंगी। देहरादून के सहस्त्रधारा हेलीपैड से हेली सेवा सुबह 9:00 बजे शुरू हो जाएगी। वही गौचर से सहस्त्रधारा के लिए हेली सेवा सुबह 10:40 पर संचालित की जाएगी।

Advertisement

इस हेली सेवा में आरंभ स्थल से लेकर गंतव्य स्थल की दूरी 50 मिनट की होगी। इस प्रकार सहस्त्र धारा से जोशियाड़ा के लिए यह हेली सेवा दोपहर 12:00 बजे प्रस्थान करेगी। वहीं, जोशियाड़ा से यह हेली सुबह दोपहर एक बजे चलेगी। यह दूरी 41 मिनट में तय होगी। इन दोनों हेली सेवाओं का शुरुआती किराया तीन हजार रुपये रखा गया है। 20 नवंबर के बीच किराये में बढ़ोत्तरी की जाएगी।

Advertisement

वही दिल्ली से पिथौरागढ़ के बीच हवाई सेवा प्रत्येक सप्ताह मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को संचालित की जाएगी। दिल्ली से यह सेवा 9:20 पर प्रस्थान करेगी। पिथौरागढ़ से दिल्ली के लिए यह सेवा 11:15 पर प्रस्थान करेगी। ये हवाई सफर एक घंटा 45 मिनट का रहेगा। इसका शुरुआती किराया 2499 रुपये रखा गया है।

Advertisement