For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा    धारानौला रामलीला मैदान में होली महोत्सव की रंगारंग धूम

अल्मोड़ा :: धारानौला रामलीला मैदान में होली महोत्सव की रंगारंग धूम

09:41 PM Mar 12, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: धारानौला रामलीला मैदान में आयोजित खड़ी होली गायन ने इस बार भी क्षेत्र में सांस्कृतिक उल्लास और भाईचारे का संदेश दिया। रामलीला कमेटी के तत्वावधान में आयोजित इस फाग महोत्सव में गोलना कररिया नई कॉलोनी धारानौला के होलियारों ने पारंपरिक गीतों और रंगों के संग धूम मचाई।

Advertisement jai-shree-college

इस दो दिवसीय आयोजन के पहले दिन महिलाओं ने शानदार सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिन्होंने कार्यक्रम में चार चांद लगा दिए। होलियारों ने खड़ी होली के पारंपरिक रंग में सराबोर होकर लोक संस्कृति को जीवंत किया।

Advertisement

इस अवसर पर मनोज सनवाल ने सभी को होली की बधाई दी और कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी का धन्यवाद किया। आयोजन में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग शामिल हुए, जिनमें दीप जोशी, भोपाल मनराल, दीपक पांडे, देवेंद्र भट, दीपक गुरुरानी, मैडी पार्षद संजय जोशी, हरीश कनवाल, पंकज भगत, अखिल टीटू सिंह, गोपाल चम्याल, डॉ. जे. सी. दुर्गापाल, किशोर पंत और आदित्य गुरुरानी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Advertisement

फाग महोत्सव के माध्यम से स्थानीय संस्कृति और परंपराओं को संजोने के इस प्रयास ने सभी के दिलों में उत्साह और उल्लास भर दिया। कार्यक्रम ने होली के रंगों के साथ-साथ लोकसंस्कृति के रंगों को भी खूब बिखेरा।

Advertisement

Advertisement