For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भैरव के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

अल्मोड़ा नगर निगम चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी भैरव के चुनाव प्रचार ने पकड़ा जोर

07:44 AM Jan 20, 2025 IST | Newsdesk Uttranews
Advertisement
Advertisement

अल्मोड़ा। 23 जनवरी हो होने वाले नगर निगम चुनाव को लेकर सरगर्मियां जोरों पर है। अब वोटिंग में महज तीन दिन ही बचे हुए है। अखिल भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस से मेयर पद के उम्मीदवार भैरव गोस्वामी के प्रचार में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पूरी ताकत झोंक दी है।आज 20 जनवरी को कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कांग्रेस की एक रैली भी होनी है।

Advertisement


बीते दिवस 19 जनवरी को आज अल्मोड़ा विधायक मनोज तिवारी और पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के नेतृत्व में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने धारानौला,मकेड़ी और चीनाखान मोहल्लों में जनसंपर्क कर कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी को जिताने की अपील की। बांसबीड़ा मोहल्ले से शुरू करते हुए कार्यकर्ताओं ने धारानौला,चीनाखान और मकेड़ी में लोगों से मिलकर भैरव गोस्वामी को जिताने की अपील की।

Advertisement

congress-candidate-bhairavs-election-campaign-for-almora-municipal-corporation-election-gained-momentum


प्रचार के दौरान कार्यकर्ताओं ने पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी के पालिकाध्यक्ष पद के कार्यकाल में हुई उपलब्धियों के बारे में लोगों को बताया।कहा कि उनके नेतृत्व में बीते दस सालों में सफाई व्यवस्था में अभूतपूर्व सुधार हुआ,वही जगह—जगह पार्किंग सुविधा भी विकसित की गई। कार्यकर्ताओं ने कहा कि उनके कार्यकाल में पथ प्रकाश व्यवस्था,अंडरग्राउंड डस्टबिन, पैदल मार्गों के सुधारीकरण का काम हुआ है जबकि राज्य सरकार ने 2017 के बाद से असहयोगात्मक रवैया अपनाया हुआ है।

Advertisement


विधायक मनोज तिवारी, पूर्व पालिकाध्यक्ष प्रकाश चंद्र जोशी, कांग्रेस प्रत्याशी भैरव गोस्वामी, कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष पीतांबर पांडे, हयात सिंह मेहरा,बीके भट्ट, पूरन गोस्वामी,हीरा सिंह बिष्ट, बीके पाण्डे, राजेंद्र बिष्ट, विशाल कनवाल,दीपक, मयंक करण बिष्ट, कार्तिक शाह, शुभम मेहरा आदि प्रचार में शामिल रहे।

Advertisement
Tags :
×