For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
अल्मोड़ा में कांग्रेस की मांग नगर निगम के विकास कार्यों को निर्बाध शुरु करें  अविलंब जारी हो बजट

अल्मोड़ा में कांग्रेस की मांग,नगर निगम के विकास कार्यों को निर्बाध शुरु करें, अविलंब जारी हो बजट

10:23 PM Jul 01, 2025 IST | editor1
Advertisement

अल्मोड़ा:: अल्मोड़ा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पार्षदों के साथ जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर नगर निगम के विकास कार्यों को निर्बाध शुरु करने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया कि नगर निगम अल्मोड़ा को गठित हुए लगभग 6 माह से अधिक समय हो चुका है परन्तु नगर में कहीं भी विकास कार्य नहीं दिखायी दे रहे हैं।

Advertisement


कहा कि विदित हुआ है कि 15 वें वित्त की धनराशि जो अनिवार्य रूप से निकायों को दी जाती है वह भी अभी तक नहीं आ पायी है। वर्तमान वर्ष के अतिरिक्त वर्ष 24-25 तथा सम्भवतया वर्ष 23-24 की भी किस्तें आनी बाकी हैं जिसके कारण नगर में अतिआवश्यकीय कार्य भी बाधित हो रहे हैं। प्रथम बार निगम में निवार्चित सभी 40 पार्षद अपने वार्डों में जनता की माँग पूरी न कर पाने के कारण परेशान है। अतः अपने स्तर से राज्य व केन्द्र सरकार से सम्बन्ध स्थापित कर यथाशीघ्र उक्त किस्तों को निर्गत कराने का कष्ट करेंगे।

Advertisement


नगर की मुख्य बाजार के पुर्ननिर्माण हेतु शासन में 40 करोड़ का प्रस्ताव पूर्व की नगरपालिका परिषद् बोर्ड द्वारा भेजा गया था। इसी क्रम में नगरपालिका परिषद अल्मोड़ा सीमान्तर्गत पथ प्रकाश व्यवस्था हेतु 4 करोड़ 19 लाख, अल्मोड़ा नगर के क्षेत्रान्तर्गत विभिन्न मार्गों में कोबल स्टोन लगाने हेतु 7 करोड़ 22 लाख, दीन दयाल उपाध्याय राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन के अन्तर्गत गठित स्वयं सहायता समूह के उत्पाद को प्रदर्शित किये जाने हेतु आउटलेट एवं शहरी आजीविका केन्द्र निर्माण लागत 52 लाख व नगर अन्तर्गत सी.सी.टी.वी. कैमरा लगाये जाने हेतु 75.59 लाख के प्रस्ताव शासन में लम्बित हैं। इस पर अपने स्तर से कार्यवाही करने की कृपा करें।

Advertisement


नगर निगम क्षेत्र में तैयार व निर्माणाधीन पार्किंग जो उत्तराखण्ड पेयजल निगम रानीखेत द्वारा निर्मित की जा रही है उसमें जी.जी.आई.सी. अल्मोड़ा के समीप निर्मित पार्किंग में पानी के निकास सम्बन्धी समस्या और पार्किंग के निर्माण की गुणवत्ता पर प्रश्न चिन्ह लग रहा है। इसकी उच्च स्तरीय जाँच करवाकर कार्यवाही करने की कृपा करें। उक्त पार्किंग जो नगर निगम अल्मोड़ा की भूमि पर निर्मित है को शीघ्र अतिशीघ्र नगर निगम अल्मोड़ा को हस्तान्तरित कर उक्त पार्किंग के संचालन का अधिकार नगर निगम अल्मोड़ा के पास रहे। नगर निगम की भूमि पर निर्मित पार्किंग के संचालन का अधिकार नगर निगम अल्मोड़ा के पास होना ही न्यायोचित है। अन्य विभाग को संचालन की अनुमति मिलने पर इसका विरोध किया जायेगा। भैरव मन्दिर के समीप पार्किंग को चालू किया जाय।


पूर्व मुख्यमंत्री माननीय हरीश रावत की घोषणा में स्वीकृत अटल आदर्श राजकीय इण्टर कालेज अल्मोड़ा के मैदान तक स्वीकृत सड़क का निर्माण शीघ्र करवाया जाय।नगर में जनता की निरन्तर माँग हो रही है कि जनहित को देखते हुए वर्तमान ई-रिक्शा का संचालन करबला से पाण्डेखोला बाईपास तक कराया जाय।साथ ही करबला से धारानौला तक तथा करबला व बेस अस्पताल लोअर माल पाण्डेखोला तक ई-रिक्शा का संचालन कराया जाय ताकि इससे इन क्षेत्र के लोगों को भी राहत मिल सके।

Advertisement

आपके प्रयास से महिला सशक्तिकरण की दिशा में महिला ई-रिक्शा चलाकर सराहनीय कदम उठाया गया है। यदि इनकी संख्या बढ़ सके तो उचित होगा।पर्यटन की दृष्टि से कसारदेवी, स्याहीदेवी, चितई, बानड़ी देवी व कटारमल सूर्य मन्दिर को रोपवे से जोड़ा जाय। इससे जहाँ पर्यटक आकर्षित होंगे वहीं अल्मोड़ा नगर में यातायात भी सुगम हो सकेगा। आये दिन लगने वाले जाम से भी मुक्ति मिलेगी।7. करबला से सिकुड़ा तक कुछ स्थानों पर पार्किंग की व्यवस्था की जाय। इस सड़क पर प्रायः जाम लग रहा है। आम जनता, यात्री एवं पर्यटक काफी परेशान हो जाते हैं। समय रहते लोअर माल रोड बेस से पाण्डेखोला तक नगर निगम की भूमि को चयनित कर पार्किंगो का निर्माण प्राथमिकता के आधार पर करवाने की कृपा करें।


मल्ला महल में पर्यटकों व स्थानीय जनता के आकर्षण हेतु नियमित रूप से सांस्कृतिक गतिविधियों आमंत्रित करायी जाय। कुमाऊँ के इतिहास पर तथा विशेष रूप से स्वतंत्रता आन्दोलन में अल्मोड़ा के योगदान सहित स्वामी विवेकानन्द, राष्ट्रपिता महात्मा गाँधी, गुरुदेव रवीन्द्र नाथ टैगोर, पं० जवाहर लाल नेहरू आदि पर छोटे पर्दे के माध्यम से जानकारी दी जा सकती है।


इसी प्रकार सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक क्षेत्र में प्रमुख तथा योगदान देने वाले विभूतियों जिनमें ब्रजेन्द्र लाल साह, मोहन सिंह रीठागाड़ी, मोहन उप्रेती. राष्ट्रकवि सुमित्रानन्दन पंत, शेरदा 'अनपढ़' आदि के बारे में जानकारी दी जा सकती है। शैक्षिक क्षेत्र, राजनीति, प्रशासन एवं चिकित्सा व सामाजिक क्षेत्र में विशिष्ट योगदान देने वाली विभूतियों से सम्बन्धित जानकारी को भी प्रदर्शित किया जा सकता है। इस सम्बन्ध में उचित होगा कि माल रोड से मल्ला महल तक लिफ्ट के माध्यम से पर्यटकों को ऐतिहासिक मल्ला महल के दीदार कराये जायें।


ज्ञापन देने वालों में कांग्रेस महानगर अध्यक्ष तारा चंद्र जोशी, जिला अध्यक्ष भूपेंद्र भोज,भैरव गोस्वामी, पुरन रौतेला,केवल सती, कुंदन भंडारी, जगदीश तिवारी, दिनेश पिलाखवाल, आनंद बिष्ट, तारु तिवारी,गोविन्द मेहरा,मनोज वर्मा, वैभव पाण्डेय,मधु बिष्ट, चंचल दुर्गापाल, प्रदीप कुमार, मुकेश कुमार,हेम तिवारी,निर्मल रावत,तुलसी देवी, गुंजन चमयाल, एन डी पाण्डेय, इमरोज़ खान आदि लोग शामिल थे

Advertisement
Tags :