For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
केदारनाथ धाम में सोना विवाद पर कांग्रेस ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

केदारनाथ धाम में सोना विवाद पर कांग्रेस ने एसआईटी जांच की मांग उठाई

01:27 PM Jun 22, 2023 IST | editor1
Advertisement

देहरादून। उत्तराखंड में स्थित केदारनाथ धाम के गर्भगृह में लगाए गए सोने को लेकर चल रहा विवाद पर कांग्रेस पार्टी की प्रक्रिया सामने आई है। बुधवार को उत्तराखंड कांग्रेस के बड़े नेताओं ने एक मंच पर आकर केदारनाथ सोना विवाद में मंदिर समिति की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। कांग्रेस ने इस मामले में संगठित टैक्स चोरी की आशंका जताई है, और एसआईटी जांच की मांग उठाई है।

Advertisement

इस दौरान आयोजित पत्रकार वार्ता में कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने कहा कि जब वर्ष 2005 के एक मामले में सोने का रंग उतर चुका था, तो इस बार मंदिर समिति ने सोने की जांच बिना दानदाता को टैक्स छूट का सर्टिफिकेट कैसे दिया? ऐसे प्रकरणों की जांच को एसआईटी गठित की जानी चाहिए।

Advertisement
Advertisement ssm

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा ने कहा कि मंदिर समिति अब इसके लिए एएसआई की आड़ ले रही है, इस लिए एएसआई को स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वो सोने की जांच के लिए विशेषज्ञ संस्था है? वहीं पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष मंदिर समिति के कामकाज पर उठाए जा रहे सवालों को आस्था पर हमला बताते हुए जिम्मेदारी से बच रहे हैं।

Advertisement

Advertisement
Advertisement