For the best experience, open
https://m.uttranews.com
on your mobile browser.
Advertisement
सोमेश्वर में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा जय हिंद यात्रा  शहीद स्मारकों में अर्पित किए पुष्प

सोमेश्वर में कांग्रेस ने निकाली तिरंगा जय हिंद यात्रा, शहीद स्मारकों में अर्पित किए पुष्प

08:40 AM Jun 10, 2025 IST | editor1
Advertisement


सोमेश्वर:: सोमेश्वर क्षेत्र में कांग्रेस ने सोमवार को तिरंगा जय हिंद यात्रा निकाली गई। वीर शहीदों और स्वतंत्रता सेनानियों को याद किया।

Advertisement


पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि देश व राज्य में झूठ, लूट और फूट की राजनीति चल रही है। सोमवार को गुरुड़ा के सरस्वती शिशु मंदिर से तिरंगा जय हिंद यात्रा का शुभारंभ किया।

Advertisement


यह पदयात्रा चनौदा के स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक और बाजार क्षेत्र में निकली। पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और अन्य कांग्रेस नेताओं ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्मारक में पुष्पांजलि अर्पित की। साथ ही स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के परिजनों महिपाल सिंह भाकुनी, महेंद्र बोरा, मदन राना और शिव सिंह राना को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित भी किया।

Advertisement


चनौदा में पूर्व सीएम ने कहा कि कांग्रेस जयहिंद तिरंगा यात्रा के माध्यम से देश को जोड़ने का काम कर रही है। लोकतंत्र में मजबूत विपक्ष होना आवश्यक है। ताकि जनता की आवाज को उठाया जा सके। कहा कि वर्तमान सरकार में महिलाओं, बेरोजगारों और दलितों पर अत्याचार हो रहा है। वहीं, अधूरिया में भी तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया।


पूर्व सीएम ने महिलाओं से वार्ता कर झोड़ा गायन भी किया। इसके बाद लोद घाटी में ग्रामसभा बयाला खालसा के बद्री नारायण मंदिर और मनसा घाटी में गोलू देवता मंदिर चौड़ा तक भी पदयात्रा निकाली गई ।

Advertisement


इस मौके पर जिलाध्यक्ष भूपेंद्र सिंह भोज, पूर्व सांसद प्रदीप टम्टा, विधायक मनोज तिवारी, कांग्रेस सेवादल जिलाध्यक्ष दिनेश नेगी, युकां विधान सभा अध्यक्ष भुवन दोसाद, पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष राजू भट्ट, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री एड कृष्ण सिंह बिष्ट, राजेंद्र बाराकोटी, आनंद रावत, निर्मल रावत, राजेंद्र टंगड़िया, हरीश ऐठानी, तारा जोशी, अमरजीत भाकुनी, शोभा जोशी, रमेश भाकुनी, रंजीत नयाल, राजेंद्र किरौला, दीपा जोशी, किरन मेहरा, पुष्पा आर्य, किरन आर्य, लक्ष्मण मेहरा, नरेंद्र भाकुनी, मित्र सिंह भाकुनी, लक्ष्मण मेहरा, श्याम सिंह दोसाद, संतोष कुमार, राजेंद्र बोरा, खीम राम, भीम सिंह अल्मिया, बहादुर दोसाद, हीरा मेहरा, ललित भाकुनी, कमल भाकुनी, शुभांशु रौतेला, जगदीश काण्डपाल, भीम राम, राज आर्य आदि रहे।

Advertisement
Tags :